BREAKING NEWS
NEWS : संध्या चौपाल में जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     REPORT : शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने कलेक्टर सख्त,.. <<     KHABAR : मानसून मेहरबान,,रतलाम में अब तक हो चुकी है.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना से 87 युवाओं.. <<     KHABAR : औद्योगिक क्षेत्र को सैलाना रोड से मिलेगी.. <<     REPORT : लोक सेवा गारंटी में लापरवाही पड़ी भारी, तीन.. <<     KHABAR : आकांक्षी विकासखंड बाजना में बेहतर.. <<     KHABAR : कल नीमच में निकलेगी भव्य सनातन.. <<     KHABAR : शासकीय नर्सिंग कॉलेज में निःशुल्क कैंसर.. <<     NEWS : गौरव त्यागी व घनश्याम लोठ का सम्मान, अखिल.. <<     NEWS : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के.. <<     NEWS : जिला कारागृह और किशोर सम्प्रेक्षण गृह का.. <<     NEWS : तैलिक साहू समाज की नई नगर कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : आरसेटी देवास की पहल- युवाओं को मिला एलईडी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 14, 2025, 7:02 pm
KHABAR : शादी के लिए मंदिर किराए पर दिया, यादव समाज में आक्रोश, पंडितों के साथ मंदिर पहुंचे, किया शुद्धिकरण, असली दोषियों पर कार्रवाई की मांग, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। प्राचीन गोपाल मंदिर को शादी के लिए किराए पर देने और वहां गंदगी फैलाने को लेकर यादव समाज में आक्रोशित है। मंगलवार को अहिल्या माता की प्रतिमा, राजबाड़ा पर बड़ी संख्या में यादव समाज के लोग एकत्र हुए। उन्होंने अहिल्या माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। समाजजनों के साथ कई पंडित और पुजारी भी मौजूद थे। ये सभी भजन-कीर्तन करते हुए समूह में गोपाल मंदिर पहुंचे। रास्ते भर श्जय माधव, जय यादवश् के नारे लगाए।


मंदिर का शुद्धिकरण और पूजा-अर्चना
समाजजन राकेश सिंह यादव और हिमांश यादव के नेतृत्व में पंडितों ने मंदिर का शुद्धिकरण किया। मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ वहां पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन किया गया। इसके बाद आरती की गई। राकेश सिंह यादव ने आरोप लगाया कि किसके कहने पर मंदिर को किराए पर दिया गया। यह जांच का विषय है। उन्होंने कहा कि, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति या अधिकारी के कहने पर तो नहीं दिया गया। दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।


मामले को लेकर मुख्यमंत्री को जानकारी दी गई है कि किस मंत्री के कहने पर मंदिर शादी समारोह के लिए किराये पर दिया गया, यह बताएं। उन्होंने कहा कि मंदिर को किराये पर देकर लोगों की आस्था को ठेस पहुंचाई गई। ईश्वर उन लोगों को सद्बुद्धि दे जो सत्ता के प्रभाव में यादव समाज को दबाने का प्रयास कर रहे हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE