देवास। राज्य शासन के निर्देशानुसार प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी आनंद उत्सव 2025 का आयोजन 14 से 28 जनवरी के मध्य आयोजित किया जा रहा है। इसी के तहत शुभारंभ अवसर पर आनंद विभाग द्वारा जिले की नगरीय निकायों, ग्राम पंचायतों एवं ग्रामों में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में ग्रामीणों एवं नागरिकों ने उत्साह से सहभागिता की। आनंद उत्सव अंतर्गत आयोजित खेलों में सहभागिता करने वाले नागरिकों ने कहा कि इस प्रकार के खेलों से हमें आनंद का अहसास हुआ है और हमें अपने पुराने दिन याद आने लगे हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के खेलों से हमें नई ऊर्जा मिली है। आनंद उत्सव में बुजुर्गों, युवाओं, बच्चों, महिलाओं ने उत्साह से लिया भाग जिले भर में आयोजित आनंद उत्सव में उत्सव के शुभारंभ अवसर पर देखने को मिला। आनंद उत्सव में बुजुर्गों, युवाओं, बच्चों, बालिकों, महिलाओं ने उत्साह खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लिया। आनंद उत्सव में भाग लेने के पश्चात उनके चेहरे पर खुशी देखते ही बन रही थी। देवास जिले में कुल 284 स्थानों पर आनंद उत्सव का आयोजन किया जाएगा। समन्वयक आनंद विभाग डॉ. समीरा नईम ने बताया कि यह उत्सव नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों के महिला एवं पुरुषों में आनंद की अनुभूति दिलाने के लिए आयोजित किया जाता है। आनंद के इस कार्यक्रम में कबड्डी, कुर्सी दौड़, नींबू रेस, रस्सी खींच, बोरा दौड़ एवं अन्य पारम्परिक खेलों के साथ साथ सांस्कृतिक गतिविधियों को शामिल किया गया हैं। आनंद उत्सव को सफलता पूर्वक पूर्ण करने के लिए जिले के सभी विकासखंडों में स्थित ग्राम पंचायतों को कलस्टर में विभाजित किया गया है। जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ-साथ आनंदकों की सहभागिता भी सक्रिय रूप से रहेगी।