BREAKING NEWS
NEWS : संध्या चौपाल में जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     REPORT : शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने कलेक्टर सख्त,.. <<     KHABAR : मानसून मेहरबान,,रतलाम में अब तक हो चुकी है.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना से 87 युवाओं.. <<     KHABAR : औद्योगिक क्षेत्र को सैलाना रोड से मिलेगी.. <<     REPORT : लोक सेवा गारंटी में लापरवाही पड़ी भारी, तीन.. <<     KHABAR : आकांक्षी विकासखंड बाजना में बेहतर.. <<     KHABAR : कल नीमच में निकलेगी भव्य सनातन.. <<     KHABAR : शासकीय नर्सिंग कॉलेज में निःशुल्क कैंसर.. <<     NEWS : गौरव त्यागी व घनश्याम लोठ का सम्मान, अखिल.. <<     NEWS : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के.. <<     NEWS : जिला कारागृह और किशोर सम्प्रेक्षण गृह का.. <<     NEWS : तैलिक साहू समाज की नई नगर कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : आरसेटी देवास की पहल- युवाओं को मिला एलईडी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 14, 2025, 8:00 pm
KHABAR : सीतामऊ में 30 जनवरी से होगा तीन दिवसीय सीतामऊ साहित्य महोत्सव का आयोजन, आज शुभंकर मटरू मगरमच्छ का अनावरण कर की विधिवत शुरूआत, पढ़े खबर 

Share On:-

इन्दौर। मंदसौर ज़िले के सीतामऊ में 30 जनवरी से तीन दिवसीय सीतामऊ साहित्य महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। जिसकी आज विधिवत शुरुवात लदूना तालाब स्थित सेवाकुंज परिसर से शुभंकर मटरू मगरमच्छ का अनावरण कर की गई। 500 आकाशदीपों को आकाश में उड़ाये गए, जिससे सेवाकुंज परिसर जगमगा उठा। अपनी साहित्यिक विरासत को लेकर प्रसिद्ध छोटी काशी नगरी सीतामऊ अपनी वैभवशाली संस्कृति का गान करेगी। साहित्य, कला एवं दर्शन क्षेत्र से जुड़ी देश की जानी मानी हस्तियों की उपस्थिति में मुख्य आयोजन 30, 31 जनवरी व 1 फरवरी को सीतामऊ में होगा, जिसमें विभिन्न क्षेत्र में कार्यरत देश की प्रमुख हस्तिया इसमें शामिल होंगी। आयोजन को यादगार बनाने के लिए तीन दिवसीय कार्यक्रम में अलग-अलग दिन कई विधाओं से जुड़े रुचिकर कार्यक्रम भी किए जाएंगे। इस दौरान कलेक्टर अदिति  गर्ग, सुवासरा विधायक हरदीप सिंह डंग, स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में आम नागरिक मौजूद थे।

सीतामऊ साहित्य सम्मेलन के माध्यम से क्षेत्रवासियों को पुनः एक बार सीतामऊ की ऐतिहासिक, भौगोलिक, सांस्कृतिक समृद्धता का परिचय करवाया जाएगा। आम तौर पर बड़े शहरों में आयोजित होने वाले इस तरह के कार्यक्रम को पहली बार जिले के सीतामऊ नगर में किया जा रहा हैं, जिसको लेकर प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा बड़े स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। ऐतिहासिक क्षेत्र में हस्तलिखित जानकारियां, ताम्रपत्र जैसी बहुमूल्य ऐतिहासिक विरासत सीतामऊ क्षेत्र में उपलब्ध हैं। इसका अध्ययन एवं रिसर्च करने देशभर के विद्यार्थी यहां आते हैं ऐसी कई ऐतिहासिक, भौगोलिक एवं सांस्कृतिक विशेषताएं सीतामऊ क्षेत्र में मौजूद हैं जिनका उल्लेख इस साहित्य महोत्सव में किया जाएगा। सीतामऊ नगर को इस आयोजन के दौरान आकर्षक रूप से साज-सज्जा की जा रही हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE