BREAKING NEWS
NEWS : संध्या चौपाल में जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     REPORT : शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने कलेक्टर सख्त,.. <<     KHABAR : मानसून मेहरबान,,रतलाम में अब तक हो चुकी है.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना से 87 युवाओं.. <<     KHABAR : औद्योगिक क्षेत्र को सैलाना रोड से मिलेगी.. <<     REPORT : लोक सेवा गारंटी में लापरवाही पड़ी भारी, तीन.. <<     KHABAR : आकांक्षी विकासखंड बाजना में बेहतर.. <<     KHABAR : कल नीमच में निकलेगी भव्य सनातन.. <<     KHABAR : शासकीय नर्सिंग कॉलेज में निःशुल्क कैंसर.. <<     NEWS : गौरव त्यागी व घनश्याम लोठ का सम्मान, अखिल.. <<     NEWS : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के.. <<     NEWS : जिला कारागृह और किशोर सम्प्रेक्षण गृह का.. <<     NEWS : तैलिक साहू समाज की नई नगर कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : आरसेटी देवास की पहल- युवाओं को मिला एलईडी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 15, 2025, 10:17 am
KHABAR : गर्भवती महिलाओं के लिए अच्छी खबर, बर्थ वेटिंग रूम की होगी शुरुआत, सेहत का पूरी तरह रखा जाएगा ख्याल, रोजाना 100 रुपये भी मिलेंगे, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश में मातृ मृत्यु दर को कम करने और रोकने के लिए एक अनोखी पहल की शुरुआत की जा रही है। प्रदेश के तीन आदिवासी जिलों में गर्भवती महिलाओं के लिए बर्थ वेटिंग रूम बनाया जाएगा। जहां गर्भवती महिलाएं प्रसव की संभावित तारीख से एक सप्ताह पहले यहां आकर रुक सकेंगी। यहां रुकने वाली महिलाओं को रोज 100 रुपये की आर्थिक सहायता भी दी जाएगी।


दरअसल, एमपी में मातृ मृत्यु दर 173 प्रति लाख है, जो राष्ट्रीय औसत 97 से काफी अधिक है। इसे घटाने के लिए 7 राज्यों के मॉडल का विश्लेषण किया गया है। इसके आधार पर एक नई पॉलिसी तैयार की जा रही है। प्रदेश के तीन आदिवासी जिला अलीराजपुर, बड़वानी और झाबुआ में बर्थ वेटिंग रूम बनाया गया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अधिकारियों का कहना है कि तीन जिलों में सफलता के बाद इसे अन्य जिलों में भी लागू करने की योजना है। प्रदेश के 47 जिलों के 71 सिविल अस्पताल और 249 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में बर्थ वेटिंग होम शुरू होगा। जहां सुमन हेल्प डेस्क और आशा के माध्यम से नियमित जांच की जाएगी।


बर्थ वेटिंग रूम में गर्भवती महिलाएं प्रसव के एक हफ्ते पहले सुरक्षित रूप से रह सकती हैं। जहां उन्हें किसी भी आपातकालीन स्थिति में तत्काल चिकित्सा सहायता मिलेगी। यहां पूरी तरह से ख्याल रखा जाएगा। साथ ही बर्थ वेटिंग रूम में रुकने के दौरान रोजाना 100 रुपये की आर्थिक सहायता भी मिलेगी। इस सुविधा का लाभ उन गर्भवती महिलाओं को मिलेगा, जो पायलट प्रोजेक्ट के अंतर्गत आने वाले जिलों में निवास करती हैं और प्रसव के करीब है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE