BREAKING NEWS
NEWS : संध्या चौपाल में जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     REPORT : शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने कलेक्टर सख्त,.. <<     KHABAR : मानसून मेहरबान,,रतलाम में अब तक हो चुकी है.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना से 87 युवाओं.. <<     KHABAR : औद्योगिक क्षेत्र को सैलाना रोड से मिलेगी.. <<     REPORT : लोक सेवा गारंटी में लापरवाही पड़ी भारी, तीन.. <<     KHABAR : आकांक्षी विकासखंड बाजना में बेहतर.. <<     KHABAR : कल नीमच में निकलेगी भव्य सनातन.. <<     KHABAR : शासकीय नर्सिंग कॉलेज में निःशुल्क कैंसर.. <<     NEWS : गौरव त्यागी व घनश्याम लोठ का सम्मान, अखिल.. <<     NEWS : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के.. <<     NEWS : जिला कारागृह और किशोर सम्प्रेक्षण गृह का.. <<     NEWS : तैलिक साहू समाज की नई नगर कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : आरसेटी देवास की पहल- युवाओं को मिला एलईडी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 15, 2025, 11:45 am
BIG NEWS : 10वीं, 12वीं के पेपर लीक रोकने के लिए सख्ती, कलेक्टर प्रतिनिधि थाने से भेजेंगे सेल्फी, ऑफ रहेगा फोन; ट्रैक होगा रूट, पढे़ खबर 

Share On:-

प्रदेश में हाई स्कूल और हायर सेकंडरी की बोर्ड परीक्षाओं में पेपर की गोपनीयता के लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। 2023 में सोशल मीडिया पर पेपर लीक होने पर गोपनीयता पर सवाल उठे थे। इस बार 3887 परीक्षा केंद्रों में से करीब 600 परीक्षा केंद्रों पर जिले के कलेक्टर द्वारा ऑब्जर्वर नियुक्त किए जाएंगे। ये सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक उस परीक्षा केंद्र पर ही मौजूद रहेंगे और रिपोर्ट ऑनलाइन ही मंडल को भेजेंगे।


परीक्षा केंद्र पर नियुक्त किए गए कलेक्टर प्रतिनिधि परीक्षा केंद्र के पास के थाने में उपस्थित होकर पेपर निकलवाने और उसे केंद्र तक सुरक्षित पहुंचाने की जिम्मेदारी संभालेंगे। इस दौरान वे एमपी बोर्ड द्वारा तैयार करवाए गए एप पर थाने से सेल्फी भेजेंगे। परीक्षा केंद्र के रूट की भी मॉनिटरिंग होगी।


मंडल के अधिकारियों के मुताबिक संवेदनशील और अतिसंवेदनशील केंद्र उन केंद्रों को माना जाता है जहां प्राइवेट छात्रों की संख्या अधिक होती है। जिस केंद्र पर पूरी तरह से केवल प्राइवेट परीक्षार्थी शामिल होते हैं उसे अतिसंवेदनशील की श्रेणी में रखा जाता है।


अलमारी में रखवाएंगे स्टाफ के फोन
थाने से पेपर निकालने के बाद केंद्राध्यक्ष सभी शिक्षकों और कर्मचारियों के मोबाइल बंद करवाकर अलमारी में सील कराएंगे। खास बात यह है कि पेपर के पैकेट भी परीक्षा केंद्र में लाने के बाद सीधे परीक्षा कक्ष में खोले जाएंगे।


थाने से परीक्षा केंद्र तक पेपर ले जाने रहे अधिकारियों के मोबाइल से रूट की भी ट्रैकिंग की जाएगी। यह भी निर्देश हैं कि पेपर केंद्र से सबसे नजदीकी रास्ते से लाया जाए। अनावश्यक रूप से लंबा रूट से पेपर केंद्र तक नहीं लाए जाएं।


सोशल मीडिया पर नजर... मंडल सोशल मीडिया पर नजर रखेगा। इसके लिए साइबर पुलिस की मदद भी ली जाएगी। इसके तहत अगर कोई सोशल मीडिया पर पेपर लीक या यह कहकर पेपर शेयर करता है कि यह पेपर परीक्षा में आएगा तो उस पर भी कार्रवाई की जा सकती है। मंडल द्वारा बनाए गए कंट्रोल रूम से भी इस पर नजर रखी जाएगी।


अतिसंवेदनशील केंद्रों पर तैनात होंगे ऑब्जर्वर
इस बार संवेदनशील और अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर सुबह 8 से 1 बजे तक ऑब्जर्वर को रहना होगा। इनकी रिपोर्टिंग भी ऑनलाइन होगी। थाने से परीक्षा केंद्र तक पेपर लाने के रूट की ट्रेकिंग की जाएगी। किसी ने पेपर लीक या फर्जी पेपर बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी किए तो उन पर पुलिस कार्रवाई करेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE