खनियांधाना। नगर खनियाधाना में संचालित समाज सेवी युवा समिति नगर में आए दिन समाज सेवा के क्षेत्र में निःस्वार्थ भाव सेसेवा कार्य करते रहते है। समिति के सदस्यों द्वारा मकर संकाति के पर्व पर घूमंतू समूदाय एवं आदिवासी वस्तियों के बीच पहुंचकर खिचडी एवं लड्डूओं का वितरण कर मकर संक्रांति का त्यौहार मनाया गया। हर बर्ष समिति के सदस्य गरीब बस्तियों में पहुंचकर त्यौहार मनाते है।
यह समिति नगर में लगभग 16-17 बर्षों से समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य करती आ रही है समिति द्वारा जल सेवा, मुस्लिम त्यौहारो में शर्बत वितरण, गरीब बस्तियों में बस्त्र वितरण, असहाय बिमार लोगो को उपचार एवं सहयोग करना, बृक्षारोपण, कोरोना महामारी में जरूरत मंदो को निःशुल्क राशन वितरण जैसे अनेको कार्य समाज सेवा के क्षेत्र में करती आ रही है। इस बर्ष भी गरीब बस्तियों में जाकर खिचडी एवं लड्डू बाटकर उनके साथ मकर संक्रांति का त्यौहार समिति के सभी सदस्यों ने मिलकर मनाया।
कार्यक्रम मे समिति अध्यक्ष सैयद फिरोज अली, सचिव प्रमोद कोली जी, नगर अध्यक्ष नवीन कोली जी, सदस्य मुकीम खान, दिनेश माझी, अभिषेक सक्सैना, शिवकान्त सोनी, डॉ शुखदेव पकज, दिनेश अहिरवार, हरनारयण कोली, विजय कोली, मृगेन्द्र चौबे जी, साईकिल टीम के अध्यक्ष मिहीलाल साहू जी, राजीव यादव, मनीष जैन, राजेन्द्र कोली, बृजमोहन, भरत साहू, मुकेश प्रजापति, बंटी पलेरियाजी आदि सदस्य गण मौजूद रहे।