शामगढ़। नगर के वार्ड नंबर 13, 14 एवं 15 की वर्षों पुरानी सड़क समस्या के समाधान के लिए निर्माण कार्य की शुरुआत हो गई है। बुधवार को नगर परिषद अध्यक्ष कविता नरेंद्र यादव की पहल पर संतोषी माता मंदिर से रिटायर्ड कॉलोनी तक बनने वाली सड़क के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
क्षेत्रवासियों को राहत का भरोसा-
वार्ड नंबर 13, 14 एवं 15 के निवासियों और भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में हुए इस समारोह में क्षेत्रवासियों ने वर्षों से लंबित सड़क समस्या के समाधान की दिशा में उठाए गए इस कदम पर खुशी जताई और जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।
सांसद सुधीर गुप्ता का संबोधन-
कार्यक्रम में सांसद सुधीर गुप्ता ने कहा, ष्कश्मीर यात्रा के बाद वहां के बदले माहौल को देखकर गर्व महसूस हुआ। धारा 370 हटने के बाद पत्थरबाजी की घटनाएं समाप्त हो चुकी हैं। यहां सड़क निर्माण क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग पूरी करेगा और आवागमन को सुगम बनाएगा।
सुवासरा विधायक हरदीप सिंह डंग ने कहा कि यह सड़क नगर के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। नगर परिषद अध्यक्ष कविता यादव ने कहा कि सड़क निर्माण के अलावा अन्य विकास कार्य भी शीघ्र पूरे किए जाएंगे, जिससे शामगढ़ का समग्र विकास संभव होगा।
इस मौके पर मंदसौर सांसद सुधीर गुप्ता, सुवासरा विधायक हरदीप सिंह डंग, नगर परिषद अध्यक्ष कविता नरेंद्र यादव, उपाध्यक्ष डाली बाई रामगोपाल जोशी, पार्षद कृष्णा नवीन फरक्या, भाजपा मंडल अध्यक्ष नीलकमल राजेश मेहता, पूर्व मंडल अध्यक्ष धीरज संघवी, बलवंत सिंह पंवार, अध्यक्ष प्रतिनिधि नरेंद्र यादव, अंकित यादव, मुकेश दानगढ़, नंदू कुमावत, सतीश मांदलीया एवं सांसद प्रतिनिधि राहुल मुजावदिया उपस्थित रहे।