BREAKING NEWS
NEWS : संध्या चौपाल में जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     REPORT : शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने कलेक्टर सख्त,.. <<     KHABAR : मानसून मेहरबान,,रतलाम में अब तक हो चुकी है.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना से 87 युवाओं.. <<     KHABAR : औद्योगिक क्षेत्र को सैलाना रोड से मिलेगी.. <<     REPORT : लोक सेवा गारंटी में लापरवाही पड़ी भारी, तीन.. <<     KHABAR : आकांक्षी विकासखंड बाजना में बेहतर.. <<     KHABAR : कल नीमच में निकलेगी भव्य सनातन.. <<     KHABAR : शासकीय नर्सिंग कॉलेज में निःशुल्क कैंसर.. <<     NEWS : गौरव त्यागी व घनश्याम लोठ का सम्मान, अखिल.. <<     NEWS : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के.. <<     NEWS : जिला कारागृह और किशोर सम्प्रेक्षण गृह का.. <<     NEWS : तैलिक साहू समाज की नई नगर कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : आरसेटी देवास की पहल- युवाओं को मिला एलईडी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 15, 2025, 1:47 pm
KHABAR : एमपी में कर्मचारियों का बड़ा आंदोलन कल से, 32 संगठनों के कर्मचारी करेंगे प्रदर्शन, पुरानी पेंशन और पदोन्नति समेत 48 मांगें, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश में कर्मचारी संगठनों का बड़ा आंदोलन गुरुवार से शुरू हो रहा है। मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के बैनर तले 32 कर्मचारी संगठन पुरानी पेंशन बहाली, पदोन्नति समेत 48 मांगों को लेकर प्रदर्शन करेंगे और ज्ञापन सौपेंगे।


आंदोलन के पहले चरण में सभी जिला मुख्यालयों पर कर्मचारी एकजुट होकर प्रदर्शन करेंगे और मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेंगे। मोर्चा के अध्यक्ष एमपी द्विवेदी के अनुसार, आंदोलन को प्रभावी बनाने के लिए सभी संभागों में प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। ये प्रभारी 2 फरवरी को अपने-अपने संभाग मुख्यालय पर मीडिया से चर्चा कर आंदोलन की आवश्यकता को स्पष्ट करेंगे।


मोर्चा के संयोजक महेंद्र शर्मा और एसबी सिंह ने बताया कि फिलहाल चार चरणों के आंदोलन की घोषणा की गई है। इन चरणों के बाद सरकार का रुख देखा जाएगा। अगर सरकार ने मांगों पर सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं दी, तो हड़ताल का निर्णय लिया जा सकता है। आंदोलन में मध्य प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ, पशुपालन परिक्षेत्र अधिकारी कर्मचारी संघ और तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ समेत कई प्रमुख संगठन शामिल हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE