BREAKING NEWS
NEWS : संध्या चौपाल में जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     REPORT : शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने कलेक्टर सख्त,.. <<     KHABAR : मानसून मेहरबान,,रतलाम में अब तक हो चुकी है.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना से 87 युवाओं.. <<     KHABAR : औद्योगिक क्षेत्र को सैलाना रोड से मिलेगी.. <<     REPORT : लोक सेवा गारंटी में लापरवाही पड़ी भारी, तीन.. <<     KHABAR : आकांक्षी विकासखंड बाजना में बेहतर.. <<     KHABAR : कल नीमच में निकलेगी भव्य सनातन.. <<     KHABAR : शासकीय नर्सिंग कॉलेज में निःशुल्क कैंसर.. <<     NEWS : गौरव त्यागी व घनश्याम लोठ का सम्मान, अखिल.. <<     NEWS : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के.. <<     NEWS : जिला कारागृह और किशोर सम्प्रेक्षण गृह का.. <<     NEWS : तैलिक साहू समाज की नई नगर कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : आरसेटी देवास की पहल- युवाओं को मिला एलईडी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 15, 2025, 1:53 pm
KHABAR : एशिया के सबसे बड़े मोबाइल मार्केट के व्यापारियों के अकाउंट हुए फ्रिज, अधिकारियों को दी चेतावनी, खाता अनफ्रीज नहीं किया तो यूपीआई से पेमेंट लेना करेंगे बंद, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर का डॉलर मार्केट, जो एशिया का सबसे बड़ा मोबाइल मार्केट है, इस समय भारी संकट से जूझ रहा है। यहां रोजाना लाखों रुपये के मोबाइल की खरीद-फरोख्त होती है और अधिकतर लेन-देन ऑनलाइन पेमेंट के माध्यम से होते हैं। लेकिन अब व्यापारियों के अकाउंट फ्रीज होने से व्यापार प्रभावित हो रहा है। पिछले कुछ दिनों में 25 से अधिक व्यापारियों के अकाउंट फ्रीज किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, धोखाधड़ी की राशि से जुड़े लेन-देन के कारण यह कार्रवाई की जा रही है। लेकिन व्यापारियों का कहना है कि वे सिर्फ मोबाइल बेचते हैं और खरीदार द्वारा किए गए पेमेंट की वैधता जांचना उनके लिए संभव नहीं है। 


अकाउंट फ्रीज होने के कारण व्यापारियों के चेक बाउंस हो रहे हैं, जिससे उनके व्यवसाय पर सीधा असर पड़ रहा है। छोटे व्यापारियों के लिए यह समस्या और भी गंभीर हो गई है, क्योंकि उनके पास सीमित पूंजी होती है। इंदौर क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि प्रतिदिन 40 से अधिक अकाउंट फ्रीज करने के लिए बैंकों को मेल भेजा जाता है। यह कार्रवाई धोखाधड़ी की रकम का पता लगाने के लिए की जाती है। हालांकि, अगर व्यापारी पुलिस को सही दस्तावेज प्रस्तुत करते हैं, तो उनके अकाउंट अनफ्रीज भी किए जाते हैं। 


जेल रोड के व्यापारियों ने बैंक और प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं निकला, तो वे यूपीआई से पेमेंट लेना बंद कर देंगे। व्यापारियों का कहना है कि अकाउंट फ्रीज होने से न सिर्फ उनका व्यापार प्रभावित हो रहा है, बल्कि आने वाले समय में अगर यूपीआई से पेमेंट लेना व्यापारी बंद करता है तो सरकार को भी टैक्स के रूप में नुकसान जरूर होगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE