मंदसौर। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार के निर्देश पर तथा पुलिस अधीक्षक मंदसौर के निर्देशन में जिले के समस्त थानों द्वारा जनवरी माह में परवाह थीम पर सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया जा रहा है।
उपरोक्त के संबंध में थाना यातायात मंदसौर द्वारा जिला परिवहन कार्यालय, जिला बस मोटर मालिक संघ, लाभ मुनि नेत्र चिकित्सालय तथा जैन सोशल ग्रुप गोल्ड के सहयोग से नेहरू बस स्टैंड मंदसौर पर नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
नेहरू बस स्टैंड पर बस ड्राइवर तथा आम यात्रियों को दूर दृष्टि दोष निकट दृष्टि दोष मोतियाबिंद तथा अन्य नेत्र समस्याओं का परीक्षण किया गया। लाभ मुनि नेत्र चिकित्सालय द्वारा प्रशिक्षण में नेत्र समस्या पाए जाने पर मरीज को निशुल्क इलाज हेतु निशुल्क बस सेवा नेहरू बस स्टैंड से लाभ मुनि नेत्र चिकित्सालय तक भी प्रदाय की गई। जहां मरीज की चिकित्सा, भोजन, चश्मा तथा ऑपरेशन निशुल्क किए जाएंगे।
शिविर के शुभारंभ पर मंदसौर जिला अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी वीरेंद्र यादव, पूजा मुकाती, यातायात प्रभारी मंदसौर मनोज सोलंकी, ट्रैफिक सूबेदार शैलेंद्र सिंह चौहान, जैन सोशल ग्रुप गोल्ड के अध्यक्ष कांतिलाल रातडिया, सज्जन सिंह श्रीमाल, महेंद्र सबिया, जिला बस मोटर मालिक एसोसिएशन अध्यक्ष शिखर रातडिय, मुन्ना खान, अनिल गुरु उपस्थित रहे। अगला नेत्र परीक्षण शिविर दिनांक 21 जनवरी को महाराणा प्रताप बस स्टैंड पर प्रातः 10.00 बजे से प्रारंभ किया जाएगा।