मनासा। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी मकर संक्रांति के पावन अवसर पर मनासा तहसील क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम खेड़ी से खाखरे वाली माताजी तक मंगलवार को चुनर यात्रा निकाली गई।
ग्रामीणों ने बताया कि प्रतिवर्ष मकरसंक्रांति पर पिछले 5 वर्षों से लगातार युवा मित्र मंडल समस्त गुर्जर समाज के युवाओं द्वारा क्षेत्र खुशहाली की कामना को लेकर डीजे ढोल के साथ में चुनार यात्रा निकाली जा रही है ।वही आज मंगलवार को समस्त ग्राम वासियों द्वारा डीजे ढोल के साथ में करीब 51 फीट की चुनरयात्रा नगर से निकाली गई जो नगर भ्रमण कर खाखरे वाली माता जी मंदिर पहुंची जहां चुनर चढ़ाकर सभी ग्राम वासियों ने परिवार के सुखसमृधि और क्षेत्र खुशहाली की कामना की ।चुनर यात्रा में युवा महिलाओं और बालिकाओं ने भक्तिमय भजनों पर नाचते झूमते हुए आनंद लिया।