जबलपुर। दिल्ली में कुछ ही दिनों में विधानसभा चुनाव होने है। इससे पहले दावों और बयानबाजी का सिलसिला जारी है। इस बीच मध्य प्रदेश सरकार के लोक निर्माण मंत्री का बड़ा बयान सामने आया हैं। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल की विदाई तय है। साथ ही उन्होंने दिल्ली में बीजेपी सरकार बनने का भी दावा किया है।
एमपी के लोक निर्माण विभाग मंत्री राकेश सिंह ने दिल्ली चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया हैं। उन्होंने कहा कि अबकी बार दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सरकार आना तय है। दिल्ली की जनता ने अरविंद केजरीवाल की विदाई तय कर दी है। केजरीवाल भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबे है। शराब घोटाले में जेल की यात्रा कर चुके है। अपने झूठ को छुपाने के लिए उल्टा सरकार पर दोषारोपण कर करते हैं।
आपको बता दें कि दिल्ली में 5 फरवरी को विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके लिए नामांकन की प्रक्रिया जारी है। 17 जनवरी तक नाम निर्देशन पत्र जमा किए जाएंगे। 18 जनवरी को नामांकन की जांच होगी। अभ्यर्थी 20 जनवरी तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। 5 फरवरी यानी बुधवार को वोटिंग होगी। वहीं 8 फरवरी (शनिवार) को रिजल्ट घोषित किए जाएंगे।