BREAKING NEWS
NEWS : संध्या चौपाल में जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     REPORT : शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने कलेक्टर सख्त,.. <<     KHABAR : मानसून मेहरबान,,रतलाम में अब तक हो चुकी है.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना से 87 युवाओं.. <<     KHABAR : औद्योगिक क्षेत्र को सैलाना रोड से मिलेगी.. <<     REPORT : लोक सेवा गारंटी में लापरवाही पड़ी भारी, तीन.. <<     KHABAR : आकांक्षी विकासखंड बाजना में बेहतर.. <<     KHABAR : कल नीमच में निकलेगी भव्य सनातन.. <<     KHABAR : शासकीय नर्सिंग कॉलेज में निःशुल्क कैंसर.. <<     NEWS : गौरव त्यागी व घनश्याम लोठ का सम्मान, अखिल.. <<     NEWS : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के.. <<     NEWS : जिला कारागृह और किशोर सम्प्रेक्षण गृह का.. <<     NEWS : तैलिक साहू समाज की नई नगर कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : आरसेटी देवास की पहल- युवाओं को मिला एलईडी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 15, 2025, 2:51 pm
BIG NEWS : एमपी सरकार के गरीबी खत्म करने वाले फैसले पर सियासत, कांग्रेस बोली- ऐसी कौन सी जादू की छड़ी आ गई, क्या बीपीएल कार्डधारियों के नाम काटकर, पढे़ खबर, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश के गरीबी खत्म करने के फैसले पर सियासत शुरू हो गई है। कांग्रेस ने सवाल उठाते हुए कहा कि 20-21 साल से भारतीय जनता पार्टी सरकार में है, अब तक गरीबी क्यों नहीं हटा पाए ? कहीं ऐसा तो नहीं कि बीपीएल कार्डधारियों के नाम काटकर गरीबी कम होने का दावा करने लगेंगे।


कांग्रेस विधायक ने उठाए सवाल
कांग्रेस के पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल ने सरकार के गरीबी खत्म करने के फैसले पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 20 से 21 साल से भाजपा सरकार में है। अब तक गरीबी क्यों नहीं हटी। कहीं ऐसा तो नहीं है कि बीपीएल कार्डधारियों के नाम काट दिए जाएंगे। फिर गरीबी कम होने का दावा करने लगेंगे।


उन्होंने आगे कहा कि 20 साल तक शिवराज सिंह चौहान सरकार में रहे, वह गरीबी कम नहीं कर पाए। ऐसे में अब वर्तमान सरकार के पास ऐसी कौन सी जादू की छड़ी आ गई। वहीं शैलेंद्र पटेल ने मांग करते हुए कहा कि अगर वास्तव में सरकार गरीबी खत्म करना चाहती है, तो लोगों को रोजगार दें।


कांग्रेस कहती रही हमने कर दिखाया- बीजेपी
बीजेपी मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस की सरकारें कहती रही गरीबी हटाएंगे। लेकिन कांग्रेस की प्लानिंग पूरी तरह फेल रही। हमने एक करोड़ 30 लाख गरीब कम किए। गरीबों के लिए आवास से लेकर शौचालय तक की व्यवस्था की गई है।


कैबिनेट बैठक में लिया गया है ये फैसला
आपको बता दें कि बुधवार को मोहन कैबिनेट की बैठक में बड़ा फैसला लिया गया। राज्य सरकार ने साल 2028 तक प्रदेश से गरीबी समाप्त करने की योजना बनाई हैं। साल 2028 तक मध्य प्रदेश से करीबी समाप्त करने का फैसला लिया गयाहै। इसके अलावा कई अन्य प्रस्तावों पर भी मुहर लगी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE