भौरासा। आज सुबह सुबह अपने कंधे पर झोला लटकाए हुए भोरासा नगर परिषद अध्यक्ष व नगर परसाई महाराज संजय जोशी हमेशा की तरह अपने कर्म को निभाते हुए पूरे नगर में कंधे पर जोली लटकाए हुए निकल पड़े इसी कड़ी में नगर परिषद उपाध्यक्ष जय सिंह राणा के गृह निवास भी पहुंचे और बाहर से हमेशा की तरह आवाज़ लगाई लाओ, संक्रांत पर्वी इसी तरह पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष जीवन सिंह ठाकुर के गृह निवास भी पहुंचे व अपने कर्तव्य का निर्वाह किया इसी तरह पूरे नगर में भी नगर परसाई होने के नाते गांव में संक्रांति पर अनाज मांग ने निकले हर साल की तरह नगर परिषद अध्यक्ष संजय जोशी अपने पुरानी परंपरा को निर्वहन के लिए संक्रांति पर घर-घर जाते हैं और घर के सामने पहुंचकर आवाज लगते हैं लाओ संक्रांत पर्वी हर घर से उन्हें अनाज दिया जाता है वे यहां पर पूर्व में भी दो बार नगर परिषद अध्यक्ष रहे हैं व अभी वर्तमान में भी नगर परिषद अध्यक्ष है लेकिन वे उस वक्त भी उन्होंने अपने कर्म से मुंह नहीं फेरा और आज वर्तमान में भी नगर परिषद अध्यक्ष है और वह आज भी अपना कर्म निभा रहे हैं गांव के लोग भी अपने नगर परसाई को संक्रांति पर पूरे आदर सम्मान के साथ संक्रांत पर्वी के रूप में अनाज देते हैं।