BREAKING NEWS
NEWS : संध्या चौपाल में जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     REPORT : शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने कलेक्टर सख्त,.. <<     KHABAR : मानसून मेहरबान,,रतलाम में अब तक हो चुकी है.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना से 87 युवाओं.. <<     KHABAR : औद्योगिक क्षेत्र को सैलाना रोड से मिलेगी.. <<     REPORT : लोक सेवा गारंटी में लापरवाही पड़ी भारी, तीन.. <<     KHABAR : आकांक्षी विकासखंड बाजना में बेहतर.. <<     KHABAR : कल नीमच में निकलेगी भव्य सनातन.. <<     KHABAR : शासकीय नर्सिंग कॉलेज में निःशुल्क कैंसर.. <<     NEWS : गौरव त्यागी व घनश्याम लोठ का सम्मान, अखिल.. <<     NEWS : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के.. <<     NEWS : जिला कारागृह और किशोर सम्प्रेक्षण गृह का.. <<     NEWS : तैलिक साहू समाज की नई नगर कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : आरसेटी देवास की पहल- युवाओं को मिला एलईडी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 15, 2025, 4:08 pm
BIG NEWS : पेपर लीक करने वालो की अब खैर नहीं, 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए सख्ती, कलेक्टर प्रतिनिधि थाने से भेजेंगे सेल्फी, फोन ऑफ और रूट की होगी मॉनिटरिंग, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा में पेपर लीक रोकने के लिए सख्त कदम उठाए गए हैं। अब कलेक्टर प्रतिनिधि थाने से सेल्फी भेजेंगे। थाने से पेपर निकालने के बाद केंद्राध्यक्ष सभी शिक्षकों और कर्मचारियों के मोबाइल बंद करवाकर अलमारी में सील कराएंगे। पेपर की गोपनीयता को लेकर माध्यमिक शिक्षा मंडल ने तैयारियां पूरी कर ली है।


मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड परीक्षा को लेकर तैयारियों में जुट गई है। माशिम इस बार सोशल मीडिया पर भी नजर रखेगी। इसके लिए साइबर पुलिस की मदद भी ली जाएगी। इसके तहत अगर कोई सोशल मीडिया पर पेपर लीक या पेपर शेयर करता है कि यह पेपर परीक्षा में आएगा तो उसे पर भी कार्रवाई की सकती है।


परीक्षा केंद्र पर नियुक्त किए गए कलेक्टर प्रतिनिधि परीक्षा केंद्र के पास के थाने में उपस्थित होकर पेपर निकलवाने और उसे केंद्र तक सुरक्षित पहुंचाने की जिम्मेदारी संभालेंगे। इस दौरान एमपी बोर्ड द्वारा तैयार किए गए ऐप पर थाने से सेल्फी भेजेंगे। परीक्षा केंद्र के रूट के भी मॉनिटरिंग होगी।


इस बार संवेदनशील और अति संवेदनशील परीक्षा के दौरान सुबह 8 से 1रू00 तक ऑब्जर्वर को रहना होगा। उनकी रिपोर्टिंग भी ऑनलाइन होगी। थाने से परीक्षा केंद्र तक पेपर लाने के रूट की ट्रैकिंग की जाएगी। किसी ने पेपर लीक या फर्जी पेपर बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया, तो पुलिस उस पर कार्रवाई करेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE