देवास। हिंद रक्षक संगठन द्वारा देर रात तक भव्य खाटू श्याम की भजन संध्या का आयोजन किया। इस दौरान बाहर से आए भजन गायको ने आकर सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में पधारे मुख्य अतिथियों का शाल श्रीफल मेमोंटो भेंटकर स्वागत किया गया।आपको बतादे की प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष हिंद रक्षक संगठन द्वारा मकर संक्रांति के अवसर पर जहां सुबह पतंग वितरण कार्यक्रम आयोजित किया था वही देर रात तक भव्य खाटू श्याम की भजन संध्या का आयोजन किया। इस दौरान हरियाणा से आई भजन गायक परविंदर पलक ओर देवास के जितेन्द्र पटेल ने सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी।वहीं काव्य पाठ भी किया।जहा भगवान खाटू श्याम के भजनों पर देर श्याम श्रोता भी भजनों पर नाचते हुए नजर आए।कार्यक्रम में हिंद रक्षक संघटन के संयोजक एकलव्य सिंह गोड़,प्रदेश मंत्री लोकेंद्र पाराशर,भाजपा जिलाध्यक्ष राय सिंह सेंधव, पुर्व देविप्रा अध्यक्ष राजेश यादव पुर्व जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल सहित बड़ी संख्या में महिलाएं ओर पुरुष मौजूद रहे।