BREAKING NEWS
NEWS : संध्या चौपाल में जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     REPORT : शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने कलेक्टर सख्त,.. <<     KHABAR : मानसून मेहरबान,,रतलाम में अब तक हो चुकी है.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना से 87 युवाओं.. <<     KHABAR : औद्योगिक क्षेत्र को सैलाना रोड से मिलेगी.. <<     REPORT : लोक सेवा गारंटी में लापरवाही पड़ी भारी, तीन.. <<     KHABAR : आकांक्षी विकासखंड बाजना में बेहतर.. <<     KHABAR : कल नीमच में निकलेगी भव्य सनातन.. <<     KHABAR : शासकीय नर्सिंग कॉलेज में निःशुल्क कैंसर.. <<     NEWS : गौरव त्यागी व घनश्याम लोठ का सम्मान, अखिल.. <<     NEWS : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के.. <<     NEWS : जिला कारागृह और किशोर सम्प्रेक्षण गृह का.. <<     NEWS : तैलिक साहू समाज की नई नगर कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : आरसेटी देवास की पहल- युवाओं को मिला एलईडी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 15, 2025, 4:12 pm
KHABAR : नीमच में सडक सुरक्षा माह 2025 परवाह थीम पर आयोजित, वाहन चालकों का कराया विशेषज्ञ चिकित्सकों से नेत्र परीक्षण, मरीजों को मिला उचित परामर्श, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। सडक परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संपूर्ण मप्र में दिनांक 01-01-25 से 31-01-25 तक “ सडक सुरक्षा माह -2025 परवाह ”  थीम अंतर्गत सडक दुर्घटनाओं में मृत्यु दर में 10 प्रतिशत तक कमी लाने के उददेश्य से यातायात पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। यातायात पुलिस द्वारा थाना यातायात पर गोमाबाई नेत्रालय के सहयोग से वाहन चालको का नेत्र परीक्षण कराया गया जिसमें शहर के सभी वाहन चालक सम्मिलित हुए।  
पुलिस अधीक्षक नीमच अंकित जायसवाल, अति. पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसोदिया, नगर पु‍लिस अधीक्षक की अभिषेक रंजन के निर्देशन में यातायात प्रभारी उर्मिला चौहान एवं डॉ मुकेश मेहता गोमाबाई नेत्रालय द्वारा सडक सुरक्षा माह 2025 के अंतर्गत वाहन चालको का निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित कर नेत्र परीक्षण कराया जाकर ऑखो संबंधी जरूरी सावधानियां जो की वाहन चलाते समय अत्यंत आवश्यक है की समझाईश दी गई । 
प्रायरू देखने में आता है कि वाहन चालको को ऑखो संबंधी समस्याए होती है परंतु कई कारणो से चालक अस्पेताल नही पहुच पाते एवं ना ही समय पर ईलाज ले पाते है, जिस कारण समस्या‍एं बढ जाती है । ऐसे में वाहन चलाते समय दुर्घटना होने की संभावना बढ जाती है । इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए सडक सुरक्षा माह के अंतर्गत आज दिनांक को थाना यातायात परिसर में गोमाबाई नेत्रालय के सहयोग से नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया । जिसमें सभी प्रकार के वाहन चालको का नेत्र परीक्षण कराया गया । नेत्र परीक्षण में लगभग 200 वाहन चालको द्वारा नेत्र परीक्षण कराया गया। लगभग 40 वाहन चालको को डॉ. द्वारा मेडीसीन लेने व चश्मा  लगाने की सलाह भी दी गई।
नेत्र परीक्षण शिविर के दौरान सूबेदार सोनु बडगुर्जर, सूबेदार धर्मेन्द्र सिंह गौर एवं समस्त यातायात स्टॉफ एवं गोमाबाई नेत्रालय से डॉक्टर मुकेश मेहता, डॉ. दीपक पाल, किटटु यादव, रितिका चंदेल, ईशीता नागदा एवं टीम उपस्थित रही। 

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE