नीमच। आईटीआई डूंगलावदा (नीमच) में 22 जनवरी 2025 को प्रातः 11 बजे से मालवा पेट्रो प्रोडक्ट्स प्रा.लि. झांझरवाड़ा नीमच एवं स्प्रीट स्टोन लि. उदयपुर द्वारा विशेष केम्पस साक्षात्कार के माध्यम से 50 पदों पर भर्ती की जाएगी। डिप्लोमा आई.टी.आई . इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर, डिजल मैकेनिक, इलेक्ट्रोनिक्स स्ट्रूमेंट मैकेनिक ट्रेड उत्तीर्ण, 18 से 35 वर्ष के आवेदकों, अनुभवी अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जावेगी। उक्त कंपनियों द्वारा 50 रिक्त पदों पर केवल पुरूष युवकों की भर्ती की जावेगी। इच्छुक अपने बायोडाटा की प्रति, दो पासपोर्ट साईज के फोटो, शैक्षणिक योग्यता के दस्तावेज, पेनकार्ड, आधार कार्ड के साथ साक्षात्कार में उपस्थित होकर भाग ले सकते हैं।