चीताखेड़ा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का चीताखेड़ा की गलियों में पथ संचलन निकला। बुधवार को सुबह 9 बजे स्कूल मैदान चीताखेड़ा से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का पथ संचलन प्रारंभ हुआ जो ग्राम के प्रमुख मार्गाे से होते हुए पुनः स्कूल मैदान पहुंचा। नगर के प्रमुख मार्गाे पर स्वयं सेवक संघ कदमताल करते हुए कतारबद्ध होकर भारत माता की जयघोष करते हुए संघ की पूर्ण गणवेश में चल रहे थे। पुलिस प्रशासन की ओर से पुलिस सहायता केंद्र चीताखेड़ा चौक प्रभारी सिंघावत अपनी पुलिस टीम के साथ पूरी तरह से मुस्तैद रहे।
जिस मार्ग से पथ संचलन निकला जगह-जगह ग्रामीणों द्वारा फूल बरसाए। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के संचलन से पहले संघ के राधेश्याम गोयल का उद्वोधन स्वयं सेवकों को प्राप्त हुआ। उद्बोधन में गोयल ने बताया कि हिंदू समाज को एकजुट होने की जरूरत है। संघ 100 वर्ष के प्रवेश कर रहा है। यह हम सब स्वयं सेवकों के लिए गर्व की बात है। उद्बोधन पश्चात सभी स्वयं सेवकों ने प्रार्थना की ओर अंत में सभी स्वयं सेवकों ने अल्पाहार किया।