मंदसौर। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का मंदसौर दौरा तय हो गया है। वे राजधानी भोपाल से प्रस्थान कर मंदसौर पहुंचेंगे। 16 जनवरी को भोपाल से कार द्वारा डिप्टी सीएम देवड़ा रवाना होंगे। सुबह 11.30 बजे मंदसौर पहुंचेंगे। जहां दोपहर 12 बजे आयोजित होने वाले तृतीय सरपंच कन्यादान सम्मेलन में शामिल होंगे। इसके बाद डिप्टी सीएम दोपहर 2 बजे सांवरिया वैंचर्स का शुभारंभ करेंगे। रात्रि विश्राम भी मंदसौर में ही होगा।
