मंदसौर। शिवशंकर शर्मा शासकीय पॉलोटेकनिक महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा बताया गया की महाविद्यालय में शत-प्रतिशत प्रवेश किये जाने के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नगरी के 46 विद्यार्थियों द्वारा विद्यालय में प्राचार्य रीटा शर्मा, भंवरलाल सागित्रा, शंकर सिंह चौहान के साथ शासकीय- पोलीटेक्निक महाविद्यालय में भ्रमण किया गया।
संस्था प्राचार्य डॉ. डीके शर्मा द्वारा विद्यार्थियों के अलग-अलग चार ग्रुप बनाकर महाविद्यालय के विभिन्न ब्रांचों की लेब का भ्रमण कराया गया। प्राचार्य डॉ. डीके शर्मा द्वारा तकनीकी शिक्षा में उन्नति एवं भविष्य के साथ साथ प्रवेश के संबंध में विस्तृत जानकारी भी दी गई।