खरगोन। जिले के कसरावद के ग्राम पंचायत गोपालपुरा में मकर संक्रांति के उपलक्ष में गोपालपुरा पंचायत परिसर में लगा पशुओं का हाट बाजार कसरावद क्षेत्र के आसपास के किसान अपने पशुओं को लेकर पहुंचे बाजार में जहां पर व्यापारियों एवं किसानों के द्वारा पशुओं का क्रय विक्रय जोरदार चला लगभग एक हजार के करीबन किसान एवं व्यापारी पहुंचे थे। यहां किसान महेश यादव का कहना है कि दो भेंस मैंने खरीदी थी जो खरीदी हुई भैसे यहीं पर वापस मेरे द्वारा बेज दी गई एक भेंस 66000 दूसरी 64000 में बेची गई है हरिओम यादव का कहना है कि मेरी बैल जोड 95000 हजार में किसान द्वारा खरीदने का चल रहा है बाजार को लेकर कॉपी उत्साह है। यहां से 30 से 35 किलोमीटर किसानों को पशु बाजार के लिए दुर जाना पड़ता था जो किसानों को दूर जाने से वाहन का भाड़ा ज्यादा देना पड़ता था। यहां पास क्षेत्र में बाजार लगने से किसानों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। बाजार को लेकर किसानों एवं व्यापारियों में काफी उत्साह का माहौल है।