खरगोन। जिला जेल मुख्यालय एवं मप्र राज्य एड्स नियंत्रण समिति भोपाल के निर्देशानुसार एवं एसडीएम के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत सब जेल कसरावद में स्वास्थ्य परीक्षण एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम मे जेल में निरुद्ध नवीन आमद में आए 04 बंदियों की एचआईवी तथा सभी बंदियों की टीबी, हेपेटाइटिस (बी एवं सी ) तथा सिफ़लिस की जाँच की गई। शिविर में जेल स्टाफ द्वारा भी सभी जांचे करवाई गईं। शिविर मैं जिले से आए विशेषज्ञ द्वारा बंदियों को एचआईवी, हैपेटाइटिस,सिफ़लिस, टीबी व अन्य संक्रामक बीमारियों के लक्षण एवं बचाव के उपायों संबंधी जानकारी दी गई। कलेक्टर महोदय के आदेशानुसार टीबी टीम के द्वारा जेलर धर्मवीर सिंह उमरैया तथा जेल फार्मासिस्ट श्रीमती प्रीति बघेल को निक्षय मित्र बनाया गया। जेल पर नियुक्त पैरा लीगल वालंटियर आकिल खान द्वारा भी बंदीयो को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की की सलाह दी गई कार्यक्रम मे सहायक जेल अधीक्षक धर्मवीर सिंह उमरैया जेलफार्मासिस्ट प्रीति बघेल पैरा लीगल वालंटियर आकिल खान जेल स्टाफ़ एवं मेडिक स्टाफ़ से हिमांशु राठौर - (वरिष्ठ परामर्शदाता ) मौजूद रहे।