BREAKING NEWS
NEWS : संध्या चौपाल में जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     REPORT : शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने कलेक्टर सख्त,.. <<     KHABAR : मानसून मेहरबान,,रतलाम में अब तक हो चुकी है.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना से 87 युवाओं.. <<     KHABAR : औद्योगिक क्षेत्र को सैलाना रोड से मिलेगी.. <<     REPORT : लोक सेवा गारंटी में लापरवाही पड़ी भारी, तीन.. <<     KHABAR : आकांक्षी विकासखंड बाजना में बेहतर.. <<     KHABAR : कल नीमच में निकलेगी भव्य सनातन.. <<     KHABAR : शासकीय नर्सिंग कॉलेज में निःशुल्क कैंसर.. <<     NEWS : गौरव त्यागी व घनश्याम लोठ का सम्मान, अखिल.. <<     NEWS : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के.. <<     NEWS : जिला कारागृह और किशोर सम्प्रेक्षण गृह का.. <<     NEWS : तैलिक साहू समाज की नई नगर कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : आरसेटी देवास की पहल- युवाओं को मिला एलईडी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 16, 2025, 11:57 am
KHABAR : मध्य प्रदेश कर्मचारियों का आज बड़ा आंदोलन, 51 मांगों को लेकर सतपुड़ा भवन के सामने प्रदर्शन, पुरानी पेंशन और पदोन्नति प्रमुख मुद्दे, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर आज बड़ा आंदोलन होने जा रहा है। मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के नेतृत्व में कर्मचारी सतपुड़ा भवन के सामने प्रदर्शन करेंगे और मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव को ज्ञापन सौंपेंगे।


मोर्चा के भोपाल जिला अध्यक्ष उमाशंकर तिवारी के अनुसार, कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में पदोन्नति पर लगी रोक हटाना, तीन किश्तों का लंबित महंगाई भत्ता केंद्रीय दर से देना और पुरानी पेंशन योजना की बहाली शामिल हैं। इसके अलावा वाहन और गृह भत्ता बढ़ाने, सीपीसीटी का बंधन हटाने और परिवीक्षा अवधि 2 वर्ष करने जैसी महत्वपूर्ण मांगें भी हैं।


आंदोलन में शिक्षक, पटवारी, वन कर्मी और संविदा कर्मचारियों की विशेष मांगें भी शामिल हैं। वाहन चालक और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के पदनाम परिवर्तन, पेंशन के लिए अर्हता सेवा 25 वर्ष करने और लिपिकों की वेतन विसंगति दूर करने की मांग भी की जाएगी। नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम मध्य प्रदेश सहित कई अन्य संगठनों ने भी इस आंदोलन को अपना समर्थन दिया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE