मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले दहेज प्रताड़ना का मामला सामने आया है. जहां दहेज के लिए सुसराल पक्ष ने महिला से जमकर मारपीट की, फिर उसे कुएं में फेंक दिया. महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. जहां उसका इलाज जारी है. वहीं इस मामले में पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगे हैं।
यह घटना सबलगढ़ थाना क्षेत्र के रहुगांव की है. जहां दहेज के लिए ससुराल वालों ने महिला के साथ की मारपीट और कुएं में फेंक दिया. कुएं से चीख रही महिला की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और उसे रेस्क्यू कर बाहर निकाला. महिला गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सबलगढ़ में भर्ती है. पीड़ित ने ससुर, पति और देवर पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
पीड़िता का कहना है कि पति आए दिन उसके साथ मारपीट करता है. पीड़िता ने खाकी पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि पुलिस ससुराल वालों के साथ मिली हुई है और घटना के आधार पर कार्रवाई नहीं कर रही है. हालांकि, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।