BREAKING NEWS
NEWS : संध्या चौपाल में जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     REPORT : शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने कलेक्टर सख्त,.. <<     KHABAR : मानसून मेहरबान,,रतलाम में अब तक हो चुकी है.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना से 87 युवाओं.. <<     KHABAR : औद्योगिक क्षेत्र को सैलाना रोड से मिलेगी.. <<     REPORT : लोक सेवा गारंटी में लापरवाही पड़ी भारी, तीन.. <<     KHABAR : आकांक्षी विकासखंड बाजना में बेहतर.. <<     KHABAR : कल नीमच में निकलेगी भव्य सनातन.. <<     KHABAR : शासकीय नर्सिंग कॉलेज में निःशुल्क कैंसर.. <<     NEWS : गौरव त्यागी व घनश्याम लोठ का सम्मान, अखिल.. <<     NEWS : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के.. <<     NEWS : जिला कारागृह और किशोर सम्प्रेक्षण गृह का.. <<     NEWS : तैलिक साहू समाज की नई नगर कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : आरसेटी देवास की पहल- युवाओं को मिला एलईडी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 16, 2025, 12:52 pm
KHABAR : रतलाम में दूध के भाव बढ़ाने की तैयारी, किसान और दूध उत्पादकों की हुई बैठक, 1 फरवरी से बढ़ सकते हैं दाम, पढे़ खबर 

Share On:-

रतलाम। 1 फरवरी से दूध के भाव बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। रतलाम क्षेत्र के दूध उत्पादक किसानों की बैठक बुधवार को हुई। किसानों ने 9 रुपए प्रति लीटर दूध के भाव बढ़ाने का निर्णय लिया।


पशु पालक और किसानों की श्री कालिका माता मंदिर परिसर स्थित बजरंगबली मंदिर में बैठक हुई। बैठक में रतलाम ग्रामीण क्षेत्र के भाटी बडोदिया, सागोद, मूंदडी, बाजेड़ा समेत 20 से अधिक गांव के दूध उत्पादक शामिल हुए।


बैठक में निर्णय लिया है कि 1 फरवरी से 60 रुपए प्रति लीटर के मूल्य पर दूध विक्रेताओं को देंगे। वर्तमान में दूध उत्पादकों द्वारा 51 से 52 रुपए प्रति लीटर में विक्रेताओं को दूध दिया जा रहा है, जो बाजार में 55 से 60 रुपए प्रति लीटर के भाव में बिक रहा है। बैठक में किसान और मवेशी पलकों ने निर्णय लिया कि यदि दूध के दाम बढ़ाने की मांग नहीं मानी जाती है तो दुग्ध उत्पादक किसान हड़ताल करेंगे।


भाव बढ़ने पर जनता पर होगा असर
वर्तमान में दूध उत्पादक किसान 50 से 52 रुपए प्रति लीटर में विक्रेताओं को दूध दे रहे हैं और आम जनता को यह दूध 55 रुपए प्रति लीटर के भाव में मिल रहा है। यदि दुग्ध उत्पादकों की मांग के अनुसार भाव 60 रुपए प्रति लीटर होता है तो आम जनता को भी महंगाई का झटका लगेगा और दूध के दाम 65 रुपए प्रति लीटर तक हो सकते हैं।


दो साल से कर रहे मांग
दूध उत्पादक बाबूलाल चौधरी मुंदड़ी ने बताया कि पिछले 2 साल से उत्पादक दूध के दाम बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। हर बार उन्हें सिर्फ आश्वासन दिया जा रहा है। खल, कपस्या, भूसा सभी चीज के दाम बढ़ गए हैं, ऐसे में दूध उत्पादकों के लिए भी दूध का दाम बढ़ाना जरूरी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE