BREAKING NEWS
NEWS : संध्या चौपाल में जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     REPORT : शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने कलेक्टर सख्त,.. <<     KHABAR : मानसून मेहरबान,,रतलाम में अब तक हो चुकी है.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना से 87 युवाओं.. <<     KHABAR : औद्योगिक क्षेत्र को सैलाना रोड से मिलेगी.. <<     REPORT : लोक सेवा गारंटी में लापरवाही पड़ी भारी, तीन.. <<     KHABAR : आकांक्षी विकासखंड बाजना में बेहतर.. <<     KHABAR : कल नीमच में निकलेगी भव्य सनातन.. <<     KHABAR : शासकीय नर्सिंग कॉलेज में निःशुल्क कैंसर.. <<     NEWS : गौरव त्यागी व घनश्याम लोठ का सम्मान, अखिल.. <<     NEWS : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के.. <<     NEWS : जिला कारागृह और किशोर सम्प्रेक्षण गृह का.. <<     NEWS : तैलिक साहू समाज की नई नगर कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : आरसेटी देवास की पहल- युवाओं को मिला एलईडी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 16, 2025, 1:56 pm
BIG NEWS : दिग्विजय ने चुनाव आयोग पर साधा निशाना, महाराष्ट्र में साढ़े 4 साल में 42 लाख मतदाता बढ़े, लोस और विधानसभा चुनाव के बीच 47 लाख मतदाता बढ़ गए, पढे़ खबर 

Share On:-

ग्वालियर। पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर चुनाव आयोग पर निशाना साधा है। कहा कि-महाराष्ट्र में साढ़े चार साल में 42 लाख मतदाता बढ़े जबकि लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव के बीच 47 लाख मतदाता बढ़ गए। कांग्रेस इन लोगों की सूची मांग रही है लेकिन हमें वो सूची नहीं दी जाती है। सूचना का अधिकार से जो जानकारी ली जा सकती थी वो भी खत्म कर दी गई है। चुनाव आयोग पूरी तरह पक्षपाती ढंग से काम कर रहा है।


राहुल गांधी की महू यात्रा को लेकर दिए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के बयान पर दिग्विजय बोले- मैं पूछना चाहता हूं कि उन्होंने भारतीय संविधान पढ़ा भी है। भारतीय संविधान की कौन सी धारा का कांग्रेस पार्टी विरोध करती है। संविधान के मूल प्रियंबल में चार चीजें हैं। धार्मिक रूप से सद्भाव रहेगा, लोगों में भाईचारा रहेगा, न्याय मिलेगा लोगों को, और प्रिंबल है उसको टक् जी पढ़ लीजिए। उसका हम लोगों को पूरा का पूरा पालन करना चाहिये, लेकिन भाजपा उसका पालन नहीं कर रही है। साथ में भारतीय जनता पार्टी के अनेक लोग कह चुके हैं कि हम इसको चेंज करेंगे।


मोहन भागवत ने शहीदों का अपमान किया
मोहन भागवत के सच्ची आजादी को लेकर दिए बयान पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि- मैं उनके इस बयान की घोर निंदा करता हूँ। भागवत जी ने देश के लाखों करोड़ों लोगों की भावनाओं का अपमान किया है। उन्होंने शहीद भगत सिंह की, चंद्रशेखर आजाद, अशफ़ाक़ुल्ला, गणेश शंकर विद्यार्थी जैसे लोग जिन्होंने देश के लिए शहादत दी, यह उनका अपमान है। महात्मा गांधी जिन्होंने पूरा जीवन लगा दिया आजादी की लड़ाई में। वर्षों तक पंडित जवाहर लाल नेहरू, सरदार पटेल और अनेकों लाखों लोग, पंडित जवाहर लाल नेहरू का पूरा परिवार जेल में था। उनके माता, पिता पत्नी बेटी सब जेल में थे, तो ये अपमान है उन स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का, जिन्होंने ब्रिटिश हुकूमत की लाठियां खाई, गोलियां खाई जबकि आरएसएस के लोग ब्रिटिश हुकूमत का साथ दे रहे थे और मुस्लिम लीग के साथ सरकारें बना रहे थे।


माधवराव सिंधिया को मैं और अर्जुन सिंह कांग्रेस में लेकर आए
दिग्विजय सिंह ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर कहा कि- ज्योतिरादित्य एक उदाहरण बता दीजिए जब मैंने स्व. माधवराव सिंधिया के खिलाफ कुछ बोला हो। माधवराव सिंधिया को मैं और अर्जुन सिंह कांग्रेस में लेकर आए थे। ज्योतिरादित्य सिंधिया मेरे बेटे के समान है। अब वह हमारी पार्टी से बाहर निकल कर चले गए है, इसलिए आज उल्टी बात कर रहे हैं। सिंधिया जी कांग्रेस में रहते हुए कहते थे,बीजेपी आईएसआई और पाकिस्तान का सहयोग करती है। अब वह उस पार्टी में शामिल हो गए तो ऐसी बातें करते हैं।


रमेश विधूड़ी के बयान पर कार्रवाई होनी चाहिए
परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा मामले पर कहा कि- आखिर सौरभ शर्मा कहाँ है? वह ग्वालियर का है उसे ढूंढ के बताएं सरकार। पूर्व भाजपा सांसद और दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी रमेश विधूड़ी के बयान पर कार्रवाई होनी चाहिए। वह व्यक्ति खुलेआम सदन में और सदन के बाहर इतनी निम्न स्तर की भाषा का उपयोग करता है। उनको चुनाव लड़ने की पात्रता ही नहीं रहनी चाहिए। उनके खिलाफ कार्रवाई होनी ही चाहिए। रमेश विधूड़ी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिश को लेकर विवादित बयान दिया था। आतिशी सड़कों पर हिरणी जैसी घूम रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE