छतरपुर। जिला के जनपद पंचायत बड़ामलहरा के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत हरदौलपट्टी में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आया है। विकास कार्यों के नाम पर जिस तरह फर्जीवाड़ा किया गया है,वह अन्य किसी भी पंचायत में देखने को नहीं मिला है। बताया जा रहा है कि सार्वजनिक कुआं बनवाया गया लेकिन वह भी कागजों में पुराने कुएं की जगह बनाकर राशि निकाल ली गई है।
दूसरा मामला है माध्यमिक शाला की बाउंड्री वॉल निर्माण का जहां बिना निर्माण किए ही राशि निकाल ली गई है। तीसरा मामला है एनीकट निर्माण कार्य चिनारी नाला का, चौथा मामला है सड़क निर्माण का। पांचवा खेत तालाब निर्माण का। छटवा मामला है मशीन से काम करा कर ग्राम वासियों को काम न देने का। इस बात की शिकायत समस्त ग्राम वासियों द्वारा लंबे समय से स्थानीय अधिकारियों से की जा रही है और अधिकारियों से निर्माण कार्यों की जांच कर कार्यवाही की मांग करते हुए ग्राम वासियों को सड़क मार्ग का लाभ दिलाए जाने की बात कही है।