भोपाल। मध्य प्रदेश के रिटायर्ड कर्मचारियों को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. रिटायर्ड कर्मचारियों के लंबित पेंशन को लेकर वित्त विभाग ने बड़ा फैसला लिया है. विभाग ने 50 विभागों के 600 से अधिक कर्मचारियों-अधिकारियों के पेंशन भुगतान को लेकर आदेश जारी किया है।
इस फैसले से कोर्ट केस और विभाग की जांच में फंसे कर्मचारियों को 5 महीने में सरकार ने क्लीन चिट मिलेगी। जब तक कि उनका मामला अदालत में लंबित है, तब तक पेंशन नहीं रोकी जाएगी। बता दें कि रिटायर्ड कर्मचारी-अधिकारियों ने कोर्ट से केस जीतने के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय से भी पेंशन जारी करने के लिए गुहार लगाई थी।