नीमच। स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के उपलक्ष्य में आईएमए नीमच ने वीरेंद्र कुमार सखलेचा शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के मेडिकल विद्यार्थियों को दान में दी 500 पुस्तके जिसमें एनाटॉमी ,फिजियोलॉजी, बायोकेमेस्ट्री, कम्युनिटी मेडिसिन, माइक्रोबायोलॉजी एवं मेडिकल कॉलेज के विभिन्न विभागों की पुस्तके डोनेट की। ज्ञात रहे मेडिकल कालेज के अधिष्ठाता डॉ अरविंद घनघोरिया जी के नवाचार से प्रेरित होकर आईएमए नीमच की प्रेसिडेंट डॉ सुजाता गुप्ता एवं सेक्रेटरी डॉ मनीषा चमड़ियां एवं उनकी टीम, डॉ मनीष चमड़ियां जी ने मेडिकल कालेज को 500 पुस्तकंे उपलब्ध करवाई, जिसके मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थी को पढ़ाई करने मै आसानी हो। यह जानकारी मेडिकल कॉलेज के डॉ चेतन कुमार शर्मा एवं डॉ. निशांत गुप्ता ने दी।