मंदसौर। राष्ट्रीय स्तरीय माउंटेनियरिंग एडवेंचर कोर्स हिमालय पर्वतारोहण संस्थान दार्जिलिंग भारत सरकार के द्वारा यह कोर्स आयोजित किया गया जिसमें पूरे भारतवर्ष से 70 प्रतिभागी भाग लिया जिसमें मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए मंदसौर जिले के सेंट थॉमस सीनियर सेकेंडरी स्कूल मंदसौर के 18 छात्र सैनिक (जिला मंदसौर माउंटेनियरिंग संगठन) मध्य प्रदेश, के नेतृत्व में कोर्स पूर्ण कर मंदसौर लौटने पर जिला कलेक्टर अतिथि गर्ग द्वारा आज सभी बच्चों को प्रमाण पत्र एवं बैच लगाकर सम्मान किया आज सभी छात्रों को जिला कलेक्टर कार्यालय में जिला मंदसौर माउंटेनियरिंग संगठन की पदेन अध्यक्ष एवं जिला कलेक्टर अतिथि गर्ग आईएएस ने सभी छात्र-छात्राओं से चर्चा की एवं कोर्स के दौरान की गई गतिविधियों की जानकारी ली उक्त जानकारी लेते हुए मैडम ने बताया कि ट्रैकिंग करना और माउंटेनियरिंग करने से बच्चों में नई ऊर्जा प्राप्त होती है इससे फिजिकल फिटनेस बना रहता है सभी बच्चों को वर्कआउट करना चाहिए और ग्राउंड से जुड़े रहना चाहिए और मैडम ने यह कहा कि मंदसौर नन्हे मुन्ने पर्वतारोही में से पहले माउंट एवरेस्ट पर जाने वाला व्यक्ति जो भी हो इन्हीं बच्चों में से हो जो माउंट एवरेस्ट पर पहुंचे और मंदसौर के साथ-साथ प्रदेश का नाम और देश का नाम रोशन करें । इसके पश्चात अतिथि गर्ग जिला कलेक्टर एवं जिला माउंटेनिंग एसोसिएशन के संरक्षक डॉक्टर क्षितिज पुरोहित द्वारा सभी बच्चों को बैच लगाकर गोल्ड मेडल एवं ब्रॉन्ज मेडल जिन छात्रों ने प्राप्त किया उनका सम्मान किया गया। जिला पर्वतारोहण संस्थान के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ विजय सिंह पुरावत ने बताया कि कोर्स के दौरान बच्चों को जिसमें रॉक क्लाइंबिंग, रैपलिंग, झुमारिंग, फ्री फॉल, स्लेथरिंग, नोट और हिचस, प्राथमिक चिकित्सा, सीपीआर, का प्रशिक्षण दिया गया इसके बाद 23 दिसंबर को हिमालय पर्वत संस्थान से प्रधानाचार्य कर्नल रजनीश जोशी के नेतृत्व में यह ग्रुप संदकपुर चोटी पर तिरंगा फहराने के लिए निकला यह ग्रुप प्रतिदिन 30 किलोमीटर पैदल यात्रा कर नेपाल देश के इलम जिले में जोबारी और कल्पोखरी गांव में होते हुए यह पश्चिम बंगाल की सबसे ऊंची बर्फीली चोटी जिसकी हाइट लगभग 12000 फीट से अधिक है जिस पर सभी प्रतिभागियों ने सुबह 7रू00 बजे पैदल यात्रा शुरू कर शाम 4रू00 बजे सड़क को पहुंचकर तिरंगा लहराया यह सभी पर्वतारोही छात्र सैनिक माउंटेनियर एवं ट्रूप कमांडर जितेंद्र कनौजिया, स्काउट अधिकारी ललित परमार के नेतृत्व में यह दार्जिलिंग में तीसरी बार कोर्स संपन्न हुआ है। मंदसौर की इस उपलब्धि पर 5 मध्य प्रदेश एनसीसी बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल ज्योति प्रकाश, विद्यालय प्राचार्य सिस्टर अभया, विद्यालय मैनेजर फादर जॉनसन, जिला मंदसौर माउंटेनियरिंग संगठन के संरक्षक डॉक्टर क्षितिज पुरोहित, कुलदीप सिंह सिसोदिया, पदेन अध्यक्ष एवं जिला कलेक्टर अतिथि गर्ग, पदेन उपाध्यक्ष एवं अनुविभागीय अधिकारी शिवलाल शाक्य, पदेन उपाध्यक्ष एवं जिला खेल अधिकारी विजेंद्र देवड़ा, कार्यकारी अध्यक्ष विजय सिंह पुरावत, कार्यकारी उपाध्यक्ष सचिन जैन, विश्व मोहन अग्रवाल, राकेश श्रीवास्तव, सहसचिव जेनिश बरडिया, कोषाध्यक्ष धीरज शुक्ला, माउंटेनियर कृष्णा दास, कृष्णा कनौजिया, नेहा शर्मा, रिंकू शुक्ला, खुशी सिसोदिया आदि ने बधाई दी एवं उज्जवल भविष्य की कामना की।