BREAKING NEWS
NEWS : संध्या चौपाल में जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     REPORT : शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने कलेक्टर सख्त,.. <<     KHABAR : मानसून मेहरबान,,रतलाम में अब तक हो चुकी है.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना से 87 युवाओं.. <<     KHABAR : औद्योगिक क्षेत्र को सैलाना रोड से मिलेगी.. <<     REPORT : लोक सेवा गारंटी में लापरवाही पड़ी भारी, तीन.. <<     KHABAR : आकांक्षी विकासखंड बाजना में बेहतर.. <<     KHABAR : कल नीमच में निकलेगी भव्य सनातन.. <<     KHABAR : शासकीय नर्सिंग कॉलेज में निःशुल्क कैंसर.. <<     NEWS : गौरव त्यागी व घनश्याम लोठ का सम्मान, अखिल.. <<     NEWS : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के.. <<     NEWS : जिला कारागृह और किशोर सम्प्रेक्षण गृह का.. <<     NEWS : तैलिक साहू समाज की नई नगर कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : आरसेटी देवास की पहल- युवाओं को मिला एलईडी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 16, 2025, 4:37 pm
BIG NEWS : मैनेज होकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हैं हेमंत कटारे, पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने उनके आरोपों को सिरे से किया खारिज, बोले- प्रमाणित कर दें तो मैं राजनीति से सन्यास ले लूंगा, पढे़ खबर 

Share On:-

सागर। पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ विधायक भूपेन्द्र सिंह ने कांग्रेस नेता हेमंत कटारे द्वारा लगाए गए आरोपों को सिरे से खरिज करते हुए कहा कि वे मैनेज होकर पत्रकारवार्ता करते हैं उसके कई उदाहरण भी है। भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि मेरे परिवहन मंत्री के कार्यकाल में सौरभ शर्मा कभी भी मेरे विधानसभा क्षेत्र के चेकपोस्ट पर पदस्थ नहीं रहा। अगर कभी उसकी पोस्टिंग मालथौन चेकपोस्ट पर रही है तो हेमंत कटारे उसका आदेश व तारीख बताएं। यदि ये प्रमाणित कर दें तो मैं राजनीति से सन्यास ले लूंगा, मैं हेमंत कटारे पर मानहानि का केस करूंगा।


जांच में सब सामने आएगा
मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि ऐसी कौन सी नोटशीट है जिसमें मैनें सौरभ शर्मा की नियुक्ति के लिए अनुशंसा, सिफारिश या अनुमोदन किया हो। यह तो बहुत दूर की बात है, मैंने विचार करने के लिए भी लिखा हो तो वह नोटशीट बताएं। उन्होंने कहा कि क्या पत्रकारवार्ता करके हेमंत कटारे, सौरभ शर्मा व किसको को बचाना चाहते हैं। जब जांच एजेंसियां जांच कर रहीं हैं, तब पत्रकारवार्ता का क्या औचित्य है। जांच में सब सामने आएगा।


पूर्व मंत्री भूपेंद्र ने बताया कि हेमंत कटारे मैनेज होकर पत्रकारवार्ताएं करते हैं, यह कई मामलों में सिद्ध हो चुका है। विधानसभा में पहले जो आरोप लगाते हैं बाद में उसी के समर्थन में पत्र लिखते हैं। उन्होंने बताया कि हेमंत कटारे ने सुधीर शर्मा पर आरोप लगाया बाद में खंडन किया। उन्होंने विपक्ष में रहकर सरकार के खिलाफ जो भी विषय उठाए उनमें बाद में उन्होंने क्या-क्या किया, कैसे मैनेज हुए यह हेमंत कटारे बताएं।


भोपाल से अपराधियों को भिंड ले जाकर बूथ कैपचरिंग
इनके भाई योगेश कटारे पर 35 आपराधिक केस हैं। आईएसबीटी पेट्रोल पंप के पास जो झुग्गी-झोपड़ियां हैं उनमें इनके भाई योगेश कटारे के संरक्षण में गांजा, अफीम, ब्राउन शुगर बेचने का काम होता हैं। जिसकी जांच के लिए मैं पुलिस को लिख रहा हूं। ये भिंड से चुनाव कैसे जीते यह भी सबको मालूम हैं। इनके भाई भोपाल से अपराधियों को भिंड ले जाकर बूथ कैपचरिंग करके चुनाव जीते हैं। उन्होंने कहा कि ये भी बताएं परिवहन घोटाले के आरोपियों ने इस पत्रकारवार्ता के लिए कैसे मैनेज किया है। जांच एजेंसियों को हेमंत कटारे की कॉल डिटेल निकालकर देखना चाहिए, परिवहन घोटालों के आरोपियों से तार जुड़े तो नहीं हैं। पूर्व मंत्री ने कहा कि हेमंत को मेरे कार्यकाल की सराहना करना चाहिए, जिसमें मैंने चेकपोस्टों को बंद कर दिया था।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE