देवास। बीएनपी थाना क्षेत्र के अमलतास अस्पताल में लाखों की चोरी का मामला सामने आया था मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत द्वारा तत्काल आरोपी की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर एएसपी जयवीर सिंह भदोरिया,उप पुलिस अधीक्षक संजय शर्मा के निर्देशन में बीएनपी थाना प्रभारी अमित सोलंकी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी और भौतिक साक्षो के आधार पर जांच करते हुए आरोपी को महज 8 घंटे में राजस्थान से गिरफ्तार कर चोरी की गई राशि जब्त की है।
पुरे मामले में एडिशनल एसपी जयवीर सिंह भदौरिया ने प्रेसवार्ता कर बताया कि बीएनपी थाना क्षेत्र के अमलतास अस्पताल में चोरी का मामला सामने आया था इसके बाद फरियादी अरविंद उज्जैनिया ने बिएनपी थाना पुलिस को सूचना दी की अस्पताल के अकाउंट ऑफिस का ताला तोड़कर उसमें से करीब 23 लाख 70 हजार रुपए की राशि चोरी की गई है उक्त मामले में बिएनपी थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच मे लिया।मामले में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर टीम बनाकर अज्ञात आरोपी की तलाश शुरू की।जहां सीसीटीवी फुटेज चेक करने पर अस्पताल का कर्मचारी ही अकाउंट सेक्शन में चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए नजर आया। टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आकाश उर्फ अतुल अग्रवाल निवासी करौली राजस्थान को गिरफ्तार किया। पुछताछ मे आरोपी ने चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी के पास से 23 लाख 40 हजार रुपए नगद और घटना में प्रयुक्त चाबी पेचकस लोहे की रॉड और मोबाइल फोन जप्त किया है। फिलहाल आरोपी से पुछताछ की जा रही हैं।