मनासा। पीएम श्री कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मनासा में दिनांक 15 जनवरी 2025 को व्याख्यान माला व स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। स्कूल प्राचार्य श्रीमती साधना सोनी मैडम द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। व्याख्यान माला में आदरणीय डॉक्टर राजेश पाटीदार रामचंद्र विश्वनाथ महाविद्यालय कॉलेज की प्रोफ़ेसर श्रीमती आशा पटेल डॉ. स्मिता रावत मैडम व सुरेश पाटीदार ने उद्बोधन दिए द्य उन्होंने छात्राओं को भावी शिक्षा एवं जीवन जीने की कला से संबंधित उद्बोधन दिए। इस अवसर पर सुरेश पाटीदार द्वारा हस्तलिखित हिंदी और अंग्रेजी ग्रामर की पुस्तक तथा हितेश जोशी द्वारा लिखी गई पुस्तक ष्मैं शब्द तुम साहित्य नामक पुस्तक भेंट की गई।
स्वास्थ्य परीक्षण डॉक्टर शैलेंद्र पाटीदार व उनकी टीम के तीन सदस्यों ने छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया। कार्यक्रम का सफल संचालन संस्था के उच्च माध्यमिक शिक्षक हितेश जोशी द्वारा किया गया।