नीमच। शहर में गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह को लेकर परेड का अभ्यास शासकीय बालक उच्चतर विद्यालय क्रमांक 2 में शुरू हो चुका है। जैसा की विदित है जिले में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह पूरी गरिमा और भव्यता के साथ आयोजित किया जाता है। इस वर्ष हम 76 वा गणतंत्र दिवस मनाने जा रहे हैं। यह राष्ट्रीय गौरव का दिन है और इसे हर देशवासी देशभक्ति के साथ मनाता है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 26 जनवरी की परेड में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल नीमच, सशस्त्र पुलिस बल, जिला पुलिस बल के जवान, वन विभाग, नगर सेना, एनसीसी कैडेट, स्काउट, शौर्य दल व स्कूली बच्चों की टुकड़ियों के शामिल होने की उम्मीद है।
सूबेदार सुरेश सिसोदिया ने जानकारी देते हुए बताया कि क्रमांक दो मैदान परिसर में 26 जनवरी की परेड को लेकर पुलिस विभाग की विभिन्न टुकड़ियों और स्कूली बच्चों को परेड रिहर्सल कराई जा रही है। प्रतिदिन सुबह-शाम परेड का अभ्यास हो रहा है। इस परेड का फाइनल प्रदर्शन अधिकारियों के समक्ष 24 जनवरी को किया जाएगा।