रतलाम। मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान अंतर्गत 17 जनवरी को जिले के विभिन्न स्थानों पर शिविर आयोजित किए जाकर हितग्राहियों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा। आमजन की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान अंतर्गत 17 जनवरी को जिन स्थानों पर शिविर आयोजित किए जाएँगे उनमें जनपद पंचायत पिपलौदा में भोरपुर ग्राम पंचायत भवन तथा मचुन ग्राम पंचायत भवन जनपद पंचायत सैलाना में बायडी ग्राम पंचायत भवन, जनपद पंचायत आलोट में निपनिया लीला ग्राम पंचायत भवन, तालोद ग्राम पंचायत भवन तथा बरसी ग्राम पंचायत भवन, जनपद पंचायत रतलाम में सेवरिया ग्राम पंचायत भवन, कलमोड़ा पंचायत भवन, बदनारा ग्राम पंचायत भवन शामिल हैं।