BREAKING NEWS
NEWS : संध्या चौपाल में जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     REPORT : शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने कलेक्टर सख्त,.. <<     KHABAR : मानसून मेहरबान,,रतलाम में अब तक हो चुकी है.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना से 87 युवाओं.. <<     KHABAR : औद्योगिक क्षेत्र को सैलाना रोड से मिलेगी.. <<     REPORT : लोक सेवा गारंटी में लापरवाही पड़ी भारी, तीन.. <<     KHABAR : आकांक्षी विकासखंड बाजना में बेहतर.. <<     KHABAR : कल नीमच में निकलेगी भव्य सनातन.. <<     KHABAR : शासकीय नर्सिंग कॉलेज में निःशुल्क कैंसर.. <<     NEWS : गौरव त्यागी व घनश्याम लोठ का सम्मान, अखिल.. <<     NEWS : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के.. <<     NEWS : जिला कारागृह और किशोर सम्प्रेक्षण गृह का.. <<     NEWS : तैलिक साहू समाज की नई नगर कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : आरसेटी देवास की पहल- युवाओं को मिला एलईडी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 16, 2025, 6:30 pm
KHABAR : जनवरी माह की इस तारीख से शुरू होगी रबी विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिए किसान पंजीयन की प्रक्रिया, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। रबी विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिए किसान पंजीयन प्रक्रिया आगामी 20 जनवरी से प्रारंभ होगी जो 31 मार्च तक चलेगी। समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन हेतु किसान पंजीयन व्यवस्था को सहज और सरल बनाया गया है, किसान स्वयं के मोबाइल से घर बैठे एमपी किसान ऐप के माध्यम से पंजीयन कर सकते हैं। इस वर्ष गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2425 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।

पंजीयन की निरूशुल्क की व्यवस्था के अंतर्गत ग्राम पंचायत कार्यालय, जनपद पंचायत कार्यालय, तहसील कार्यालय में स्थापित सुविधा केंद्र तथा सहकारी समितियां तथा सहकारी विपणन संस्थाओं द्वारा संचालित 65 पंजीयन केन्द्रों पर पंजीयन किए जा सकेंगे। पंजीयन की व्यवस्था के अंतर्गत एमपी ऑनलाइन की ओर कॉमन सर्विस सेंटर की ओर से लोक सेवा केंद्र तथा निजी व्यक्तियों द्वारा संचालित साइबर कैफे पर पंजीयन कराए जा सकते हैं। किसान पंजीयन के समय बैंक खाता नंबर और आईएफएससी कोड की जानकारी उपलब्ध कराना होगी। जन धन, अक्रियाशील संयुक्त बैंक खाता एवं फिनो, एयरटेल, पेटीएम बैंक खाता पंजीयन में मान्य नहीं होंगे।किसान अपने आधार नंबर से बैंक खाता और मोबाइल नंबर को लिंक कराकर उसे अपडेट रखें क्योंकि किसान द्वारा समर्थन मूल्य पर बेची जाने वाली उपज का भुगतान प्राथमिकता के आधार पर किसान के आधार लिंक बैंक खाते में किया जाएगा। किसान के भू अभिलेख के खाते एवं खसरे में दर्ज नाम का मिलन आधार कार्ड में दर्ज नाम से होने पर पंजीयन होगा। सिकमी बटाईदार एवं वन पट्टाधारी किसानों का पंजीयन सहकारी समिति एवं सहकारी विपणन संस्था द्वारा संचालित पंजीयन केनदो पर किया जाएगा।किसान गिरदावरी में दर्ज भूमि के रकबे, बोई गई फसल एवं फसल की किस्म से संतुष्ट न होने पर पंजीयन के पूर्व किसान द्वारा भूमि बोई गई फसल एवं फसल की किस्म में संशोधन के लिए गिरदावरी में दावा, आपत्ति करनी होगी। गिरदावरी में बोई गई फसल रकबे एवं फसल की किस्म में किसी भी प्रकार का संशोधन करने पर किसान पंजीयन में तदअनुसार स्वतरू संशोधन हो जाएगा जिसकी सूचना एसएमएस के माध्यम से एनआईसी द्वारा प्रेषित की जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE