नीमच। नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा नपाध्यक्ष स्वाति गौरव चौपड़ा के मार्गदर्शन में जिला फुटबाल संघ के सहयोग से 12 से 26 जनवरी तक आयोजित गणतंत्र दिवस फुटबाल स्पर्धा में 16 जनवरी 2024 को राजेन्द्र प्रसाद स्टेडियम में दो मैच खेले गये, जिसमें प्रथम मैच चर्चिल फुटबॉल क्लब व ग्वालटोली फुटबॉल क्लब बीच खेला गया, जिसमें ग्वालटोली फुटबॉल क्लब ने 3 गोल से विजयश्री हासिल कर अगले दौर में प्रवेश किया। इसी प्रकार दूसरा मैच नीमच ब्रदर्स फुटबाल क्लब व जयसिंहपुरा फुटबाल क्लब के बीच खेला गया। जिसमें नीमच ब्रदर्स ने 3 गोल से विजयश्री हासिल कर अगले दौर में प्रवेश किया।
उपरोक्त जानकारी देते हुए पार्षद रामचन्द्र धनगर ने बताया कि मैच में अतिथि के रूप में भागीरथ अहीर, प्रहलाद अहीर, राजेन्द्र चतुर्वेदी, सलीम बाबा, राजू सैनी, मुकेश जोहरी, प्रेम कलोसिया, डॉ. आसिफ खान इस प्रकार दूसरे मैच में अतिथि के रूप में कैप्टन आरसी बोरीवाल, भरत शर्मा, दिनेश शर्मा, नसरूल्ला खान, कैप्टन वली मोहम्मद ने उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्सावर्धन किया एवं अपने उद्बोधन में खिलाड़ियों से प्रतिदिन अभ्यास कर अनुशासन के साथ खेलने और नीमच का नाम रोशन करने की बात कही।
कार्यक्रम का संचालन प्रमोद शर्मा ने किया। कार्यक्रम में निर्णायक के रूप में विकास सरसवाल, मोहम्मद रईस, राजेश निर्वाण, सत्तार खान, जितेन्द्र सुराह, पुनित निर्वाण, मोहम्मद रफीक हाशमी, अब्दुल हमीद थे। मैच के दौरान बड़ी संख्या में खेल प्रेमी नागरिक उपस्थित थे।