BREAKING NEWS
NEWS : संध्या चौपाल में जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     REPORT : शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने कलेक्टर सख्त,.. <<     KHABAR : मानसून मेहरबान,,रतलाम में अब तक हो चुकी है.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना से 87 युवाओं.. <<     KHABAR : औद्योगिक क्षेत्र को सैलाना रोड से मिलेगी.. <<     REPORT : लोक सेवा गारंटी में लापरवाही पड़ी भारी, तीन.. <<     KHABAR : आकांक्षी विकासखंड बाजना में बेहतर.. <<     KHABAR : कल नीमच में निकलेगी भव्य सनातन.. <<     KHABAR : शासकीय नर्सिंग कॉलेज में निःशुल्क कैंसर.. <<     NEWS : गौरव त्यागी व घनश्याम लोठ का सम्मान, अखिल.. <<     NEWS : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के.. <<     NEWS : जिला कारागृह और किशोर सम्प्रेक्षण गृह का.. <<     NEWS : तैलिक साहू समाज की नई नगर कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : आरसेटी देवास की पहल- युवाओं को मिला एलईडी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 17, 2025, 10:19 am
KHABAR : शिक्षक पर बच्चों से तंबाकू मंगवाने और गाली-गलौच करने का आरोप, जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा, पढे़ दिलीप सौराष्ट्रीय की खबर 

Share On:-

शाजापुर। ग्रामीणों ने शिक्षक पर बच्चों से गुटखा-तंबाकू मंगवाने और विरोध करने पर गाली-गलौच करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। गुरुवार को ग्राम पिपलिया गोपाल के ग्रामीण शाजापुर पहुंचे और यहां शिक्षा अधिकारी कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर बताया कि ग्राम में स्थित शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय में पदस्थ शिक्षक रफीक खान विद्यालय की ड्यूटी के समय विद्यालय के पीछे स्थित धनसिंह सरपंच के खेत पर बटाई से कृषि कार्य करता है। साथ ही समय पर विद्यालय नहीं पहुंचता है तथा कुछ समय के लिए विद्यालय में आता है जिससे विद्यालय में सुचारू रूप से अध्यापनक कार्य नहीं हो पाता है। वहीं विद्यालय से एक किलोमीटर दूर स्थित अपने निज निवास से बच्चों से खाने का टिफिन किराना दुकान से तम्बाकू, गुटखा मंगवाता है। उक्त बात की जानकारी जब गांव के सादिक खां को लगी तो उसने विद्यालय में पहुंचकर शिक्षक रफीक खान को समझाने की कोशिश की, परंतु शिक्षक रफीक खान ने गालियां देते हुए मारपीट शुरू कर दी, इसके बाद सादिक खां कोतवाली थाना पहुंचा तो पुलिस ने अदम चेक काट दिया और सादिक को डीईओ को शिकायत करने के लिए भेज दिया।  


शिक्षक की रिपोर्ट पर दर्ज हुआ प्रकरण
कोतवाली थाना पुलिस ने शिक्षक रफीक खान की रिपोर्ट पर सादिक खां के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोप है कि सादिक खां ने कक्षा में पहुंचकर शिक्षक के साथ मारपीट की। इससे उसके अंगूठे में चोट आई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE