देवास। जिले के सतवास में गुरुवार को नगर की विभिन्न समस्या को लेकर कांग्रेस पार्टी की और से नगर परिषद के सामने धरना प्रदर्शन कर परिषद का घेराव किया गया और जमकर परिषद के खिलाफ नारेबाजी की गई। इस दौरान सीएमओ से बातचीत के दौरान किसी ने कांग्रेस नेता को धक्का दे दिया था जिसको लेकर गहमागहमी तक की स्थिति भी बन गई थी मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों द्वारा मोर्चा संभाला गया, बाद में सीएमओ से दोबारा बातचीत के बाद मामला शांत हुआ..... कांग्रेसियों ने परिषद पर आरोप लगाया की नगर में साफ सफाई नही हो पा रही है पानी कि समस्या, नामांतरण की समस्या, ट्राफिक समस्या का हल नहीं हो पा रहा है। अनुसूचित जनजाति वार्डाे में रोड और नाली का निर्माण भेदभाव की वजह से नही हो रहा है जब से सतवास नगर परिषद अस्तित्व में आई है तभी से उपाध्यक्ष को बैठने हेतु कक्ष आवंटित रहता है परंतु वर्तमान में उपाध्यक्ष दलित वर्ग से आते हैं तो उन्हें जातिगत भेदभाव के चलते आवंटित कक्ष को अध्यक्ष द्वारा हटा दिया गया है....इसके पश्चात कांग्रेसियों ने सतवास तहसीलदार हरिओम ठाकुर को भी ज्ञापन सौंपा और समस्या से अवगत कराया।