भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज दिल्ली दौरे पर रहेंगे। यहां वे भारतीय न्याय संहिता को लेकर हो रही केंद्रीय बैठक में शामिल होंगे। बीएनएस के प्रयोग पर केंद्रीय गृह मंत्रालय से चर्चा होगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ यह बैठक होगी। सीएम मोहन दिल्ली में केंद्रीय नेताओं से भी मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री शाम तक भोपाल लौटेंगे।
कड़ाके की ठंड के चलते 6 जिलों में स्कूलों की छुट्टी
मध्यप्रदेश में ठंड के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। पिछले कुछ दिनों से तापमान में गिरावट आने के कारण बच्चों को स्कूल जाने में लगातार कठिनाई हो रही थी। इसी वजह से यह निर्णय लिया गया और कक्षा नर्सरी से लेकर 8वीं तक के बच्चों के लिए अवकाश की घोषणा की गई। प्रदेश के 6 जिलों में 17 तक और कुछ जिलों में 18 जनवरी तक अवकाश घोषित किए गए हैं।
जानें कहां रहेगा अवकाश
उज्जैन में 8वीं तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ियों में अवकाश
रतलाम में 17 और 18 जनवरी को 8वीं तक के स्कूलों में छुट्टी
आगर मालवा में 17 से 18 जनवरी तक छुट्टी
शाजापुर में भी 17 जनवरी को 8वीं तक के स्कूलों में अवकाश
श्योपुर में भी 17 और 18 जनवरी को 8वीं तक के स्कूलों में अवकाश
छतरपुर जिले में भी 17 और 18 जनवरी को 8वीं तक के स्कूलों में अवकाश