BREAKING NEWS
NEWS : संध्या चौपाल में जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     REPORT : शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने कलेक्टर सख्त,.. <<     KHABAR : मानसून मेहरबान,,रतलाम में अब तक हो चुकी है.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना से 87 युवाओं.. <<     KHABAR : औद्योगिक क्षेत्र को सैलाना रोड से मिलेगी.. <<     REPORT : लोक सेवा गारंटी में लापरवाही पड़ी भारी, तीन.. <<     KHABAR : आकांक्षी विकासखंड बाजना में बेहतर.. <<     KHABAR : कल नीमच में निकलेगी भव्य सनातन.. <<     KHABAR : शासकीय नर्सिंग कॉलेज में निःशुल्क कैंसर.. <<     NEWS : गौरव त्यागी व घनश्याम लोठ का सम्मान, अखिल.. <<     NEWS : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के.. <<     NEWS : जिला कारागृह और किशोर सम्प्रेक्षण गृह का.. <<     NEWS : तैलिक साहू समाज की नई नगर कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : आरसेटी देवास की पहल- युवाओं को मिला एलईडी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 17, 2025, 10:45 am
BIG NEWS : पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में आया बदलाव, ग्वालियर समेत इन जिलों में बारिश और कोहरे का कहर, आईएमडी का अलर्ट, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश के मौसम में गुरुवार को एक बार फिर बदलाव देखने को मिले। सुबह के समय बादल छाए रहें। वहीं दिन होते ही ठंडी हवाओं के साथ मौसम का मिजाज भी बदलता दिखा। शाम होते ही प्रदेश के अधिकतर शहरों के तापमान में गिरावट देखने को मिली। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के ग्वालियर, रीवा और उज्जैन संभाग के जिलों में बारिश और कोहरे की संभावना जताई है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिला है। 


यहां गरजेंगे बादल
मौसम विभाग ने शुक्रवार को ग्वालियर, भिंड, मुरैना, श्योपुर, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और मैहर जिलों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ बारिश होने का अनुमान जारी किया है। भोपाल और इंदौर में भी बादल छाए रह सकते हैं। 


बता दें, गुरुवार को ग्वालियर और रीवा संभाग के जिलों के अधिकतम तापमान में काफी गिरावट देखने को मिला है। वहीं इंदौर, उज्जैन और शहडोल संभाग के जिलों के अधिकतम तापमान में भी काफी उछाल देखा गया।  प्रदेश के भिंड, मुरैना, निवाड़ी और छतरपुर जैसे जिलों में मध्यम से घना कोहरा छाए रहा। 


इन जिलों में कोहरा का अलर्ट 
मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए प्रदेश के टीकमगढ़, रीवा, सतना, पन्ना, दतिया, ग्वालियर, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, छतरपुर और निवाड़ी जिलों में घने से मध्यम कोहरा हल्की बारिश और झंझावात का अलर्ट जारी किया है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE