BREAKING NEWS
NEWS : संध्या चौपाल में जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     REPORT : शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने कलेक्टर सख्त,.. <<     KHABAR : मानसून मेहरबान,,रतलाम में अब तक हो चुकी है.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना से 87 युवाओं.. <<     KHABAR : औद्योगिक क्षेत्र को सैलाना रोड से मिलेगी.. <<     REPORT : लोक सेवा गारंटी में लापरवाही पड़ी भारी, तीन.. <<     KHABAR : आकांक्षी विकासखंड बाजना में बेहतर.. <<     KHABAR : कल नीमच में निकलेगी भव्य सनातन.. <<     KHABAR : शासकीय नर्सिंग कॉलेज में निःशुल्क कैंसर.. <<     NEWS : गौरव त्यागी व घनश्याम लोठ का सम्मान, अखिल.. <<     NEWS : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के.. <<     NEWS : जिला कारागृह और किशोर सम्प्रेक्षण गृह का.. <<     NEWS : तैलिक साहू समाज की नई नगर कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : आरसेटी देवास की पहल- युवाओं को मिला एलईडी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 17, 2025, 10:54 am
KHABAR : नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास) नीमच की 57वीं छमाही बैठक का हुआ आयोजन, समस्याओं का किया निराकरण, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास), नीमच की 57वीं छमाही बैठक सीटीसी, सीआरपीएफ, नीमच के मैन्स क्लब में बृहस्पंतिवार को संदीप दत्ताह, महानिरीक्षक की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस बैठक का आयोजन भारत सरकार, गृह मंत्रालय,  राजभाषा विभाग के आदेशानुसार, नराकास के सदस्यी कार्यालयों/संस्थानों में राजभाषा हिंदी के प्रगामी प्रयोग की स्थिति की समीक्षा करने तथा राजभाषा नियमों/अधिनियमों की ओर कार्यालय प्रमुखों का ध्यान आकृष्ट करने के लिए किया गया। इस बैठक में सीआरपीएफ परिसर में स्थित बल के सभी संस्थानों सहित, नीमच नगर में स्थित 32 केन्द्रीय सरकार के कार्यालयों/बैंकों/सार्वजनिक उपक्रमों के प्रमुख एवं राजभाषा हिन्दी से जुड़े प्रतिनिधिगण उपस्थित थे। नराकास सचिव एसएन सुमन ने 01 अप्रैल 2024 से 30 सितम्बर 2024 तक की छमाही अवधि के दौरान विभिन्न सदस्य कार्यालयों द्वारा राजभाषा हिंदी में किए गए कार्यों की समीक्षा प्रस्तुत की।
नराकास अध्यक्ष ने समीक्षा अनुसार कुछ कार्यालयों की राजभाषा कार्यान्वयन की कमियों की ओर उनका ध्यान आकृष्ट किया तथा इस क्षेत्र में किए गए अच्छे कार्यों की सराहना भी की। उन्होंने राजभाषा विभाग द्वारा वर्ष 2024-25 के लिए जारी वार्षिक कार्यक्रम में निधारित लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए पूरे मनोयोग के साथ सार्थक प्रयास करने पर बल दिया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हिंदी न केवल हमारी राजभाषा है, अपितु एक वैज्ञानिक भाषा भी और इसलिए हमें हिंदी में कामकाज करने में गौरव की अनुभूति होनी चाहिए। जिस दिन सभी हिंदी में कार्य करने का दृढ संकल्प ले लेंगे तो फिर लक्ष्य प्राप्त करने में हमें कोई परेशानी नहीं होगी। इसलिए तकनीकी प्रकृति के कार्यों की विवशता के सिवाय, सभी सदस्यों कार्यालय अपना सम्पूर्ण सरकारी कामकाज सरल एवं आम बोल-चाल की हिंदी में करें।  
बैठक में नराकास अध्यक्ष एवं आईजी संदीप दत्तो, आरटीसी नीमच के ब्रिगेडियर अनमोल सूद डीआईजी, रेंज नीमच के डीआईजी श्री राम कृष्ण, ग्रुप केंद्र नीमच के डीआईजी सुरेन्द्र कुमार, प्रथम बटालियन के कमांडेंट विजय कुमार सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने सहभागिता की। अध्यक्ष ने सभी कार्यालय प्रमुखों तथा हिंदी सेवी कार्मिकों को बैठक में उपस्थित होने के लिए धन्यवाद दिया। अंत में आशीष भटनागर, उप कमांडेंट, सीटीसी, नीमच ने बैठक में उपस्थित सभी कार्यालय प्रमुखों एवं प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE