मंदसौर। उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धुंधडका में एक्स-रे मशीन का शुभारंभ किया। धुंधडका में एक्स-रे मशीन का शुभारंभ होने के बाद आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में आने वाले लोगों को अब मंदसौर नहीं जाना पड़ेगा। मरीजों को एक्सरे की सुविधा यहीं मिलेगी।