मंदसौर। कलेक्टर गर्ग ने युवराज क्लब के सदस्यों के साथ क्लब में बैठक कर व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा करते हुए उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया।
निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि निर्मित दुकानों की जांच और मूल्यांकन उपरांत नीलामी की प्रक्रिया की जाए। क्लब के संचालन के किए संगठनात्मक सुधार के लिए कार्यवाही शुरू की जाये। क्लब में मासिक गतिविधियां हो इसके लिए “इवेंट कलेंडर” बनाए। क्लब में संचालित खेल गतिविधियों की प्रतियोगिता की तैयारी करें और अवगत करवाएं।