BREAKING NEWS
NEWS : संध्या चौपाल में जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     REPORT : शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने कलेक्टर सख्त,.. <<     KHABAR : मानसून मेहरबान,,रतलाम में अब तक हो चुकी है.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना से 87 युवाओं.. <<     KHABAR : औद्योगिक क्षेत्र को सैलाना रोड से मिलेगी.. <<     REPORT : लोक सेवा गारंटी में लापरवाही पड़ी भारी, तीन.. <<     KHABAR : आकांक्षी विकासखंड बाजना में बेहतर.. <<     KHABAR : कल नीमच में निकलेगी भव्य सनातन.. <<     KHABAR : शासकीय नर्सिंग कॉलेज में निःशुल्क कैंसर.. <<     NEWS : गौरव त्यागी व घनश्याम लोठ का सम्मान, अखिल.. <<     NEWS : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के.. <<     NEWS : जिला कारागृह और किशोर सम्प्रेक्षण गृह का.. <<     NEWS : तैलिक साहू समाज की नई नगर कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : आरसेटी देवास की पहल- युवाओं को मिला एलईडी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 17, 2025, 11:45 am
KHABAR : अब तक 13 अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई, 900 बीघा वनभूमि मुक्त कराने 60 जेसीबी लेकर पहुंचे 400 अधिकारी-कर्मचारी, फसल रौंदकर गड्‌ढे खोदे, पढे़ खबर 

Share On:-

गुना। चांचौड़ा में वनभूमि से अतिक्रमण हटाने की सबसे बड़ी कार्रवाई गुरुवार को हुई। वन विभाग का दावा है कि उसने राजस्व व पुलिस की मदद से 900 बीघा वन भूमि मुक्त कराई। इस पर 41 लोगों ने कब्जा कर रखा था। कार्रवाई के दौरान 400 से ज्यादा अधिकारी-कर्मचारी और पुलिस बल था इसलिए कोई विरोध करने नहीं पहुंचा।


60 जेसीबी के जरिए वनभूमि पर बोई गई सरसों, गेहूं व अन्य फसलों को रौंद दिया गया। इसके बाद वहां बड़े-बड़े गड्ढे खोद दिए गए, जिससे बाद में कोई दोबारा फसल बोने न पहुंच जाए। कार्रवाई सुबह 10 बजे से शुरू की गई और दोपहर बाद तक चलती रही। रेंजर सौरभ द्विवेदी ने बताया कि चांचौड़ा में बीते कुछ माह के दौरान हुई यह 13वीं बड़ी कार्रवाई है।


अब तक कुल 1435 बीघा जमीन मुक्त कराई जा चुकी है। वन अमले पर हुआ था हमलारू राजस्थान की सीमा से लगे कमलापुर क्षेत्र में 2016 में वन भूमि से कब्जा हटाने के दौरान वन विभाग के अमले पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया था। उस समय झगड़े और हिंसा के कारण कार्रवाई स्थगित करनी पड़ी थी, इसमें कई वनकर्मी घायल भी हो गए थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE