BREAKING NEWS
NEWS : संध्या चौपाल में जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     REPORT : शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने कलेक्टर सख्त,.. <<     KHABAR : मानसून मेहरबान,,रतलाम में अब तक हो चुकी है.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना से 87 युवाओं.. <<     KHABAR : औद्योगिक क्षेत्र को सैलाना रोड से मिलेगी.. <<     REPORT : लोक सेवा गारंटी में लापरवाही पड़ी भारी, तीन.. <<     KHABAR : आकांक्षी विकासखंड बाजना में बेहतर.. <<     KHABAR : कल नीमच में निकलेगी भव्य सनातन.. <<     KHABAR : शासकीय नर्सिंग कॉलेज में निःशुल्क कैंसर.. <<     NEWS : गौरव त्यागी व घनश्याम लोठ का सम्मान, अखिल.. <<     NEWS : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के.. <<     NEWS : जिला कारागृह और किशोर सम्प्रेक्षण गृह का.. <<     NEWS : तैलिक साहू समाज की नई नगर कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : आरसेटी देवास की पहल- युवाओं को मिला एलईडी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 17, 2025, 12:31 pm
NEWS : शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री ने किए सांवलिया सेठ के दर्शन, विभिन्न ग्राम पंचायतों का निरीक्षण कर साफ-सफाई के दिए निर्देश, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। प्रदेश के स्कूल शिक्षा, संस्कृत शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने आज प्रसिद्ध कृष्ण धाम श्री सांवलिया सेठ के दर्शन किए एवं प्रदेश की खुशहाली की कामना की। दर्शन के दौरान पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर को श्री सांवलिया सेठ की तस्वीर भैंट की। इस दौरान चित्तौड़गढ़ विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या, अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रभा गौतम उपस्थित रहे।
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री ने इससे पूर्व भदेसर पंचायत समिति के विभिन्न ग्राम पंचायतों का निरीक्षण किया एवं सीसी सड़क की गुणवत्ता, नालियों की साफ-सफाई एवं ग्राम पंचायत में नियमित रूप से सफाई के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने भदेसर ब्लॉक के सुखवाड़ा, जेतपुरा, आक्या, नरबदिया, मंडपिया सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों में पहुंचे एवं साफ-सफाई सहित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों के संबंध में ग्रामीण महिलाओं से बातचीत की। 
निरीक्षण के दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनय पाठक, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी राकेश पुरोहित, विकास अधिकारी, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक सहित विभिन्न अधिकारी गण मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE