इंदौर। पद्मश्री सम्मानित और सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर ने महाराष्ट्र के दोंडाईचा में लाइव कॉन्टैक्ट शो के बाद इंदौर का रुख किया। सुबह 5रू00 बजे इंदौर पहुंचने के बाद वे गुमास्ता नगर में रहने वाले अपने पारिवारिक मित्र सुनील अग्रवाल और निकिता जैन के घर पहुंचे। कैलाश खेर ने इंदौरी नाश्ते का आनंद लिया और उसकी जमकर तारीफ की।
नाश्ते के दौरान कैलाश खेर ने अपने लोकप्रिय गाने “चलो कुंभ चलें” की धुन गुनगुनाकर परिवार के बीच भक्ति का माहौल बना दिया। सुबह 6ः15 बजे कैलाश खेर एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए। उनका गाना “चलो कुंभ चलें” फिलहाल सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है और लोगों के बीच विशेष चर्चा का विषय बना हुआ है। इंदौर की मेहमाननवाजी से खुश होकर कैलाश खेर ने अपनी यात्रा को बताया यादगार।