नीमच। नगर पालिका परिषद से संबंधित सीएम हेल्प लाइन पर दर्ज शिकायतों के समाधान के लिए आज कलेक्टर कार्यालय पर शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर में उपस्थित होने के लिए करीब 200 से अधिक शिकायतों के समाधान के लिए दूरभाष के द्वारा लोगों को सूचित किया गया है। बड़ी संख्या में लोगों ने शिविर में पहुंचकर अपनी शिकायत से डिप्टी कलेक्टर संजीव साहू को अवगत कराई। जिसमें नामांतरण, एमओएस के उल्लंधन, प्रधानमंत्री आवास योजना, सीवर लाइन, आवारा कुत्तों आदि शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आई। डिप्टी कलेक्टर संजीव साहू द्वारा शिकायतकर्ताओं की समस्या को गौर से सुना गया। नगर पालिका के मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों से शिकायतकर्ताओं के विषय पर आवश्यक जानकारी ली गई। जरूरी दिशा निर्देश दिए गए। शिविर में नगर पालिका अधिकारी टेकचंद बुनकर, ओपी परमार, अंबालाल मेघवाल और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।