BREAKING NEWS
NEWS : संध्या चौपाल में जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     REPORT : शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने कलेक्टर सख्त,.. <<     KHABAR : मानसून मेहरबान,,रतलाम में अब तक हो चुकी है.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना से 87 युवाओं.. <<     KHABAR : औद्योगिक क्षेत्र को सैलाना रोड से मिलेगी.. <<     REPORT : लोक सेवा गारंटी में लापरवाही पड़ी भारी, तीन.. <<     KHABAR : आकांक्षी विकासखंड बाजना में बेहतर.. <<     KHABAR : कल नीमच में निकलेगी भव्य सनातन.. <<     KHABAR : शासकीय नर्सिंग कॉलेज में निःशुल्क कैंसर.. <<     NEWS : गौरव त्यागी व घनश्याम लोठ का सम्मान, अखिल.. <<     NEWS : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के.. <<     NEWS : जिला कारागृह और किशोर सम्प्रेक्षण गृह का.. <<     NEWS : तैलिक साहू समाज की नई नगर कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : आरसेटी देवास की पहल- युवाओं को मिला एलईडी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 17, 2025, 1:25 pm
KHABAR : वन्यजीव प्रबंधन में सुधार लाने फॉरेस्ट अफसरों का मंथन, सीसीएफ, डीएफओ, टाइगर रिजर्व संचालक बताएंगे कैसे बदलना है प्रोटोकॉल, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। प्रदेश के वानिकी पर मंथन के बाद वन विभाग अब वन्यजीव प्रबंधन क्षेत्रों में सुधार लाने और वन प्रबंधन को जनोन्मुखी बनाने पर मंथन कर रहा है। इसके लिए फील्ड के अधिकारियों से सुझाव लिए जा रहे हैं और इन सुझावों के आधार पर भविष्य में नए प्रोटोकॉल तैयार किए जाएंगे।


इन प्रोटोकॉल का उद्देश्य वन्यजीवों के लिए बेहतर रहवास सुनिश्चित करना और उन्हें किसी भी तरह के खतरे से बचाते हुए लोगों की जीवन-चर्या से जोड़ना है।


वन और वन्यजीव प्रबंधन के क्षेत्रों में सुधार के लिए वन अधिकारियों की टीम आज से दो दिवसीय मंथन कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इस कार्यक्रम में वन प्रबंधन को जनोन्मुखी बनाने के लिए नए प्रोटोकॉल पर चर्चा हो रही है।


शुक्रवार और शनिवार को चलने वाले इस मंथन कार्यक्रम का आयोजन अपेक्स बैंक सभागार में किया जा रहा है। इसमें सभी मुख्य वन संरक्षक (सीसीएफ), मंडल वन अधिकारी (डीएफओ), और टाइगर रिजर्व के संचालकों को बुलाया गया है।


यह उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह वानिकी सम्मेलन और आईएफएस सर्विस मीट के दौरान प्रदेश के सभी जूनियर और सीनियर अधिकारियों ने वानिकी व्यवस्था में सुधार के लिए मंथन किया था।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE